एसएन कॉलेज से पंधाना रोड तक सीधे वाहन जा सकते हैं। ऐसा करने से ओवर ब्रिज पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इसके लिए वैकुंठ नगर में सरस्वती शिशु मंदिर के पास ब्रिज की सीढ़ियों को हटा दिया जाए। इसके बाद बमनगांव मार्ग पर फतेहपुर फाटा से वाहन सीधे पंधाना रोड तक जा सकेंगे।
शहर में यातायात का दबाव कम करने कार्य योजना बनाने के लिए वैकुंठ नगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गुरुवार दोपहर विधायक देवेंद्र वर्मा ने यह बात कलेक्टर अनय द्विवेदी से कही। इसके बाद अफसरों के साथ विधायक रामेश्वर रोड होते हुए शकर तालाब तक पहुंचे और कहा कि यहां से एमएलबी स्कूल तक रोड बनाकर रामेश्वर रोड को जोड़ा जा सकता है।
इसी तरह दूध तलाई क्षेत्र में कहा कि नेहरु स्कूल के पास रोड चौड़ा करने से वाहन पड़ावा तक आसानी से निकल सकेंगे। ऐसा करने से शिवाजी चौक, मेडिकल चौराहा और जिला अस्पताल क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। वहीं किशोर कुमार स्मारक से मुक्तिधाम को अलग करने के लिए प्रस्तावित रोड की जानकारी भी विधायक ने कलेक्टर को दी।
पशु चिकित्सालय की जमीन निगम को दी जाए
मार्गों के निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सालय पहुंचकर जमीन दिखाते हुए विधायक ने कहा कि यह जनपद पंचायत के नाम पर है। पशु चिकित्सालय को भी दूसरी जमीन दे दी। नया कार्यालय कई साल पहले बन गया इसलिए यह जमीन निगम को दे दी जाए। यहां निगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना सकता है। इसी तरह इंदौर रोड स्थित पुलिस क्वार्टर तक पहुंचकर खाली पड़ी जमीन दिखाते हुए यह जमीन भी निगम को दिए जाने की बात विधायक ने कलेक्टर से कही, ताकि भविष्य में यहां भी निगम काम कर सकें।
पैसा खर्च किए बिना सीधे पंधाना रोड से जा सकेंगे वाहन
शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए पैसा खर्च किए बिना बमनगांव मार्ग के फतेहपुर फाटे से पंधाना रोड वाहन जा सकते हैं। शकर तालाब का विकास करने के साथ ही वैकल्पिक मार्ग बन सकता है। पशु चिकित्सालय और पुलिस क्वार्टर की जमीन भी देखी, यहां भी कुछ प्लान कर सकते हैं। देवेंद्र वर्मा, विधायक
Read Latest Hindi News Today
Read more
Lyrics video
0 coment rios:
Hi friends