जिला महिला कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रक्षा बंधन पर्व मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने कांग्रेसी भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्व मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों के आत्म सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता मृदुलराज तोमर ने बताया कि जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने अध्यक्ष बनने के बाद संगठन की मजबूती के लिए कई निर्णय लिए हैं। डॉ. तोमर ने कांग्रेसियों को संकल्प दिलाया कि हम हर बहनों की रक्षा व उनके आत्म सम्मान की रक्षा का संकल्प लेते हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने इस कार्यक्रम को यादगार बताया।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends