क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शहर के बाद अब गांव भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका ने शहर के विभिन्न मार्गों से जागरुकता रैली निकाली। इसमें लोगों को मास्क लगाने का तरीका और उसका महत्व बताया।
नपा ने शुक्रवार को दोपहर में जागरुकता रैली की शुरुआत नारायण टॉकीज से होते हुए नई सब्जी मंडी व परशुराम चौक होकर चांडक चौक से घंटाघर पहुंचकर समाप्त की। इसमें नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए रैली में शामिल हुए। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी हाथों में जागरूकता संबंधी नारे लिखे हुई तख्तियां थामे हुए चल रहे थे। रास्ते में बिना मास्क लगाए दिखाई दिए लोगों को मास्क बांटकर उन्हें मास्क लगाने का तरीका बताया। स्वच्छता प्रभारी एसके बोहरे ने कहा कि मास्क ऐसा लगाएं जिससे नाक और मुंह दोनों ढके रहे।
बाजार वाले क्षेत्रों में मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। सीएमओ यादव ने बताया कि नपा में मास्क बैंक बनाया है। जिसमें लोग मास्क दान कर रहे हैं। जिन्हें नपा के द्वारा भ्रमण के दौरान बिना मास्क लगाए दिखाई देने वाले लोगों को बांटा जा रहा है। नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि बिना मास्क लगाए नजर आने वाले लोगों पर कार्रवाई कर 100 रुपए जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends