बुधवार, 12 अगस्त 2020

ग्वालियर में कोरोना से युवती की मौत, 82 नए संक्रमित मिले

ग्वालियर में कोरोना से युवती की मौत, 82 नए संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को ग्वालियर में एक युवती की मौत हो गई। मृतका सुनंदा (25) नई सड़क स्थित बृजविहार कालोनी की निवासी थीं। उन्हें 4 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इन्हेंे मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। इनमें 13 लोगों की मौत अगस्त के 11 दिनों में हुई है।
ग्वालियर-चंबल अंचल में 152 नए संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 82 ग्वालियर के हैं। उधर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार की भी मंगलवार की सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन हाल ही में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मंगलवार को मिले 82 नए मरीजों को मिलाकर जिले में संक्रमितों की संख्या 3421 हो गई है।

Read Latest Hindi News Today
ग्वालियर में कोरोना से युवती की मौत, 82 नए संक्रमित मिले
Woman dies of corona in Gwalior, 82 new infected



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends