स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पिछले 6 दिनों में जिले के पांच सरकारी कॉलेजाें में 379 विद्यार्थियों ने सत्यापन कराया। सबसे ज्यादा आवेदन गर्ल्स कालेज में 181 आए। शैक्षणिक सत्र-2020-21 के तहत 12वीं की मेरिट के आधार पर यूजी में प्रवेश की पहली सूची 28 अगस्त को आ जाएगी। जिस छात्र को जो कॉलेज मिलेगा, उसमें उसे 2 सितंबर तक फीस और दस्तावेज जमा करना होंगे। वहीं पीजी में प्रवेश की पहली सूची 4 सितंबर को आएगी। 13 सितंबर तक फीस जमा करना होगी।
डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 1 सितंबर से
खंडवा | माशिमं द्वारा सत्र 2019-20 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम डीएलएड के नियमित प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 1 से 11 सितंबर के बीच होगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा का टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends