शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

जेयू के प्रोफेसर और उनके 4 परिजन संक्रमित, तीन डाॅक्टर भी पाॅजिटिव, लोको अस्पताल व जीआरएमसी में फिर संक्रमण


गुरुवार काे काेराेना के संक्रमण की वजह से जीवाजी यूनिवर्सिटी और दाे अस्पतालाें में हड़कंप मच गया। जेयू में गणित विभाग के प्रोफेसर, उनकी पत्नी, मां और बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं। प्राेफेसर की मां की कोरोना के कारण माैत हो गई है।
उधर, लोको अस्पताल के 54 वर्षीय डॉक्टर और जीआरएमसी में नेत्र विभाग के दाे जूनियर डाॅक्टर भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। लाेकाे अस्पताल के डाॅक्टर काे दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। वह दो दिन पहले तक अस्पताल आते रहे हैं और उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों का प्राथमिक उपचार किया है।
इसी तरह गोसपुरा में रहने वाली महिला दो दिन पहले पॉजिटिव निकली थी। गुरुवार को उनके दो बच्चे भी पॉजिटिव निकल आए हैं। एक बच्चा 2 साल का तथा दूसरा छह साल का है। मुरार निवासी महिला सफाई कर्मचारी एसएनसीयू में काम करती है वह भी संक्रमित निकली है। डीडी नगर निवासी 55 वर्षीय महिला मुरैना में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं। वह और उनकी बहू पॉजिटिव निकली हैं।
जांच के बाद भेजा जेल, संक्रमित निकला
22 वर्षीय युवक को डबरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया था। जांच कराने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट में आरोपी संक्रमित निकला है। वहीं गोले का मंदिर थाने में बंद 21 वर्षीय आरोपी भी संक्रमित निकला है। युवक को जेल भेज दिया गया है। प्रसाद नगर निवासी वृद्ध को तीन दिन से बुखार आ रहा था। वृद्ध के किराएदार पहले ही संक्रमित निकल चुके हैं।
युवक बोला- मैं स्वस्थ हूं, रिपोर्ट गलत है
ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाला 28 वर्षीय युवक एक महीने पहले इंदौर गया था। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक का कहना था कि रिपोर्ट गलत है क्योंकि मुझे किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं है। मैं फिर से जांच कराऊंगा। मकौड़ा की शिक्षिका को बुखार आ रहा था, तो उन्होंने जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। दो दिन पहले तक वह शासकीय स्कूल में जा रही थी।


Read Latest Hindi News Today
जेयू के प्रोफेसर और उनके 4 परिजन संक्रमित, तीन डाॅक्टर भी पाॅजिटिव, लोको अस्पताल व जीआरएमसी में फिर संक्रमण
जिले के आज 131 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फाइल फोटो

Read more

Lyrics video

Download 


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends