पुनपुन नदी पटना में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 50 सेंटीमीटर बढ़ गया। उधर पटना समेत पूरे प्रदेश में गंगा और सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। पुनपुन पटना के श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
उधर, सूबे की नदियों की रफ्तार पर ब्रेक के बावजूद अभी भी 10 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गंगा का जलस्तर पूरे प्रदेश में बढ़ रहा है। नदी में इलाहाबाद से ही उफान है। इसका जलस्तर बक्सर से भागलपुर तक बढ़ रहा है।
गंगा पिछले 24 घंटे में बक्सर में 35 सेंटीमीटर, पटना के दीघा में 30 सेंटीमीटर और गांधीघाट में 22 सेंटीमीटर व हाथीदह में 14 सेंटीमीटर, जबकि मुंगेर में 7 और भागलपुर में 3 सेंटीमीटर बढ़ी।
इधर, बागमती सीतामढ़ी के ढेंग, सोनाखान, कटौंझा और मुजफ्फरपुर के बेनीबाद व दरभंगा के हायाघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसी तरह बूढ़ी गंडक मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा व खगड़िया में लाल निशान के ऊपर है। अधवारा व खिरोई दरभंगा में खतरे से निशान के ऊपर है। यही हाल घाघरा का है। यह सीवान में खतरे के निशान से ऊपर है। गंडक गोपालगंज में, कमला बलान मधुबनी में, महानंदा पूर्णिया में और कोसी सुपौल, सहरसा, खगड़िया और भागलपुर में खतरे के निशान से ऊपर है।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends