शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

176 पायदान चढ़कर 78वें स्थान पर डबरा क्योंकि जनता का फीडबैक अच्छा रहा

176 पायदान चढ़कर 78वें स्थान पर डबरा क्योंकि जनता का फीडबैक अच्छा रहा
देशभर में कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के रिजल्ट में स्थानीय निकाय ने 176 अंकों की बढ़त ली है। इस बढ़त के साथ एक लाख जनसंख्या तक की केटेगरी वाले शहरों में स्थानीय निकाय 78 वें पायदान पर पहुंच गई है। जबकि पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में निकाय 254 वें पायदान पर थी।
वर्ष 2019 का स्वच्छ सर्वेक्षण 4 हजार शहरों में किया गया था, जिनमें अपनी केटेगरी वाले शहरों मेंं नगर पालिका देशभर में 254 वें नंबर पर थी। वहीं इस बार 5 हजार शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया। इस बार देश भर को चार जोन में बांट कर कराए गए सर्वे में स्थानीय निकाय को 50 हजार से 1 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की केटेगरी में शामिल किया गया था। इस बार का स्वच्छ सर्वेक्षण 5 हजार अंकों के लिए था, जिसमें साल भर के चारो क्वार्टर मिलाकर नगर पालिका का कुल स्कोर 2910.23 रहा।
यह अंक लेकर देश भर के चारो जोन के शहरो में निकाय 78 वें नंबर पर रही। वहीं इस केटेगरी में निकाय प्रदेश भर में 19 वें नंबर पर रही और संभाग के कुल 51 शहरो में 15 वें नंबर पर रही। यदि नगर पालिका इस सर्वेंच्छण के नियमों के हिसाब से और अधिक प्रयास करती तो रैंकिंग में और अधिक सुधार हो सकता था। हालांकि अब नगर पालिका के अधिकारी इन खामियों को दूर करने की बात कह रहे हैं।
पहले- दूसरे क्वार्टर में पिछड़े, तीसरे और चौथे क्वार्टर में अच्छे अंक मिले
इस बार के स्वच्छ सर्वेक्षण को तीन-तीन माह के अंतराल में अलग-अलग केटेगरी को लेकर किया गया था। जिसमें पहले और दूसरे क्वार्टर में निकाय निर्धारित किए गए अंकों मेंं पिछड़ गई, वहीं दूसरे और तीसरे क्वार्टर में निकाय को अच्छे अंक मिले। पहले पार्ट में 1151.03 में से 472.75 अंक, दूसरे पार्ट में 1100 में से 300, तीसरे पार्ट में 1177.78 में से 1054.98,और अंतिम पार्ट में निकाय को 1267.5 में से 1082.5 अंक का स्कोर मिला। यदि पहले और दूसरे पार्ट में भी अच्छे स्कोर मिलते तो नगर पालिका की और अच्छी रैंक आ सकती थी।
गंदगी भारत छोड़ो अभियान: नपा ने रैली निकाली, पॉलिथिन से हानि बताईं
स्वच्छ को लेकर गंदगी भारत छोड़ो अभियान 2020 चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 30 अगस्त तक सफाई को लेकर जागरुकता और अन्य अभियान चलाए जाने हैं। गुरुवार को नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने जागरुकता को लेकर रैली निकाली। इस रैली में सफाई कर्मी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने एवं पॉलिथिन का उपयोग न किए जाने की जागरुकता का संदेश और पर्चे बांटते हुए चल रहे थे। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ प्रदीप भदौरिया, स्वास्थ्य निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे, भूपेंद्र मुद्गल मौजूद थे।
लोगों के फीडबैक में आगे सुविधाएं देने में पिछड़े
स्वच्छ सर्वेक्षण का चौथा पार्ट लोगों के फीड बैक का था। लोगों के फीड बैक में निकाय को अच्छे अंक मिले। लेकिन लोगों को संसाधनों के माध्यम से फैसेलिटी देने में पिछड़ गए। इसमें सैप्टिक टैंक के मलबे का ट्रीटमेंट प्लांट लगाना शामिल था, जिसके 200 अंक थे। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक सूर्यप्रकाश दुबे के अनुसार प्लांट लगाने के लिए टेंडर कर वर्क आर्डर जारी कर दिए थे, लेकिन ठेकेदार ने काम नहीं किया, जिसके चलते काम नहीं हो सका। इसके लिए ठेकेदार को नोटिस भी दिए गए थे। इसके साथ ही कचरे के उठाव में कचरा पृथक्करण और ओडीएफ प्लस न मिल पाने के कारण भी पिछड़ गए।
शहर को नंबर 1 की रैंकिंग तक पहुंचाने प्रयास करेंगे
इस बार प्रयासों से हमने रैंक में बढ़त की है। कुछ चीजों में हम पिछड़ गए है। अगली बार और अधिक प्रयास कर शहर को नंबर 1 की रैंकिंग में लाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू करा दी है। गंदगी भारत छोड़ो अभियान में विभिन्न गतिविधियां की जा रही हैं, जो 30 तक चलेंगी।
सूयर्प्रकाश दुबे, स्वास्थ्य निरीक्षक, नगर पालिका, परिषद डबरा

Read Latest Hindi News Today
176 पायदान चढ़कर 78वें स्थान पर डबरा क्योंकि जनता का फीडबैक अच्छा रहा
गंदगी भारत छोड़ो अभियान के तहत रैली निकालते नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारी।

Read more

Lyrics video

Download 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends