शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

12 दिन में आठ इंच बारिश...अगस्त के अंत तक कोटा पूरा होने का अनुमान, अंचल में 22 से मध्यम और तेज बारिश के आसार

12 दिन में आठ इंच बारिश...अगस्त के अंत तक कोटा पूरा होने का अनुमान, अंचल में 22 से मध्यम और तेज बारिश के आसार
मानसून की आमद के बाद भी जून और जुलाई में कम बारिश हुई। हाल ये था कि 8 अगस्त तक ग्वालियर जिला औसत बारिश के कोटे से 35 फीसदी था, लेकिन इसके बाद बंगाल की खाड़ी में अच्छे सिस्टम बने ताे महज 12 दिन में 199 मिमी यानी करीब 8 इंच बारिश हाे गई। नतीजा-ग्वालियर अब तक के औसत कोटे से 502.8 महज 9% पीछे है। अभी तक जिले में 455.9 मिमी बारिश हाे चुकी है। जून से 8 अगस्त तक 69 दिन में 256 मिमी बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगस्त में 23 से 24 अगस्त के बीच नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बनेगा। इससे बारिश होगी। गुुुरुवार सुबह 10 बजे शहर में रिमझिम-रिमझिम बारिश करीब पौन घंटे हुई। इस दौरान मौसम कार्यालय में 2.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि घाटीगांव में 13.2 मिमी और डबरा में 28.1 मिमी बारिश हुई।
ग्वालियर सहित अंचल के 4 जिले बारिश में पिछड़े हैं। वहीं अशोकनगर, शिवपुरी, मुैरना में अब तक के कोटे से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार हैं। गुरुवार काे पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 31.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री गिरावट के साथ 26 डिग्री दर्ज किया गया।


Read Latest Hindi News Today
12 दिन में आठ इंच बारिश...अगस्त के अंत तक कोटा पूरा होने का अनुमान, अंचल में 22 से मध्यम और तेज बारिश के आसार
गुरुवार को रिमझिम बारिश में निकलते लोग। स्थान: फूलबाग चौराहा।


Read more

Lyrics video

Download 

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends