रविवार, 14 जून 2020

महामारी के दौर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स एक रुपए बढ़ाने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करके जनता को राहत देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने उसे बढ़ा दिया।
एक तरफ कच्चा तेल सस्ता हो रहा है, वहीं सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। पहले एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर केंद्र सरकार ने खुद का खजाना भरने का काम किया। प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त कर लगाकर जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ


दो बाइक आपस में टकराईं, हादसे में जीजा-साले घायल

भौंती थाना क्षेत्र में बामौर तिराहे के पास शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार जीजा व साले घायल हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार घायल राकेश कुशवाह (25) निवासी सिलानगर अपने जीजा कमल कुशवाह (40) निवासी बामौर डामरौन के साथ बाइक से जा रहा था। तभी बामौर तिराहे के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाइक दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। दुर्घटना में राकेश कुशवाह और कमल कुशवाह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राकेश कुशवाह को जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया है।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends