दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने अंचल में दस्तक दे दी है। इसकी पहली झड़ी से सोमवार को नरसिंहपुर जिला तर-बतर हो गया। नरसिंहपुर में 72.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सिवनी में 30 मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान नगर में कई जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मंडला में 24 मिमी, कटनी में 14 मिमी, नरसिंहपुर में 36 मिमी और उमरिया में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहडोल के ब्यौहारी में अच्छी बारिश हुई। इससे माहौल में ठंडक घुल गई। माहौल खुशनुमा हो गया है।
48 जिले भीगे : शहडाेल, जबलपुर और उज्जैन संभागाें के अलावा 48 जिलाें में कई जगह वर्षा हुई।
आज यहां भारी बारिश के आसार- मंगलवार को नरसिंहपुर, रीवा, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ और खरगोन जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।
जबलपुर में 1 साल की बच्ची समेत आठ नए संक्रमित मिले
सोमवार को जिले में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों में एक साल की बच्ची और एक 60 साल के बुजुर्ग हैं। बच्ची के शास्त्री नगर निवासी पिता 12 जून को पॉजिटिव आए थे, उसके बाद उनके परिवार के सदस्यों की जाँच में यह बच्ची पॉजिटिव आई है। इसके अलावा आईटीआई शिव मंदिर के समीप रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग भी संक्रमित मिले हैं।
पाटन के एक ही परिवार के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 78 वर्षीय वृद्ध सहित 2 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा बल्दीकोरी की दफाई शीतलामाई घमापुर की 62 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उधर, कटनी में प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं खनन व्यवसायी की सोमवार को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में मृत्यु हो गई। वहीं, एक अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, सागर जिले में 9 नए केस सामने आए हैं।
0 coment rios:
Hi friends