रविवार, 10 मई 2020

नूरजमापुर वार्ड एक के डीलर का लाइसेंस रद्द


बलिया प्रशासन द्वारा पीडीएस के चावल की कालाबाजारी करते पकड़े गए एक डीलर का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की थी। डीएम के आदेशानुसार, थाना क्षेत्र के नूरजमालपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 1 के डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया है। विदित हो कि 26 अप्रैल की अहले सुबह ठेला पर बेचने ले जा रहे पीडीएस के 5 बोरा चावल को ग्रामीणों द्वारा रोक कर रखा गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह सीओ अमृत राज बंधु को दी थी।
इस मामले में सीओ मौके पर पहुंचकर ठेला सहित धंधेबाज एवं चावल को जब्त किया था। वहीं जब्त किए गए चावल को नगर पंचायत के एक डीलर के यहां रखवा दिया गया था जबकि धंधेबाज के खिलाफ बलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। उक्त धंधेबाज के बयान पर डीलर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साथ ही डीएम को उपरोक्त डीलर के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा की गई थी।
इस संबंध में शनिवार को एसडीओ डॉ उत्तम कुमार ने बताया कि नुरज़मापुर पंचायत के वार्ड 1 के डीलर अरूण महतो के घर के पास से विगत 26 अप्रैल की सुबह पीडीएस का 5 बोरा चावल जब्त किया गया था। इस मामले में डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा डीएम से की गई थी। डीएम ने लाइसेंस रद्द करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि उक्त डीलर के सभी लाभुकों को बगल के डीलर के यहां शिफ्ट किया जाएगा।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends