रविवार, 3 मई 2020

दुकानें कर सकते हैं ऑड-इवेन, कोरोना से निपटने को दिल्ली तैयार: केजरीवाल

दुकानें कर सकते हैं ऑड-इवेन, कोरोना से निपटने को दिल्ली तैयार: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली कोरोना से डील करने को पूरी तरह से तैयार है। लॉकडाउन में हमने कोरोना हॉस्पिटल बना लिए, लैब बना लिए। आज हमारे पास पर्याप्त टेस्टिंग किट और पीपीई किट्स मौजूद हैं। ऐसे में यदि कोरोना के केस बढ़ते भी हैं तो परेशानी नहीं आएगी।
केजरीवाल ने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो गलतियां की हैं कोरोना वायरस ने उन्हें उजागर कर दिया है। अब हमें इस पर गंभीरता से सोचना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कई गाइडलाइंस अच्छी बनाई हैं, केंद्र और राज्य सरकार के बीच अच्छा सामंजस्य चल रहा है। लेकिन अब अर्थव्यवस्था भी खोलनी होगी। दुकानों को ऑड-इवेन कर सकते हैं, इससे भीड़ कम होगी। केजरीवाल ने कहा कि जो जो पूरी दिल्ली को रेड बना दिया, उस पर पुनर्विचार करें। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी दिल्ली को छूट दे दें।
दुकानें कर सकते हैं ऑड-इवेन, कोरोना से निपटने को दिल्ली तैयार: केजरीवाल
Shops can aud-even, Delhi ready to deal with Corona: Kejriwal



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends