शुक्रवार, 8 मई 2020

प्रशासन ने ढील सुविधा के लिए दी है, भीड़ जुटने व नियम तोड़ने को नहीं

प्रशासन ने ढील सुविधा के लिए दी है, भीड़ जुटने व नियम तोड़ने को नहीं
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन में गरीब तबके के लोगों को राशन समेत अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से शुरू की गई हेल्पलाइन नंबर 1950 पर राेजाना अनेक कॉल आ रही हैं। अब तक कुल 14 हजार 572 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई, जिनका प्रशासन की ओर से त्वरित समाधान कराया गया है। कुल शिकायतों में से 13 हजार 357 लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर कहा है कि साहब हमारे घर पर राशन नहीं है। जल्द भिजवाओ वरना हम भूखे मर जाएंगे। प्रशासन ने सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ऐसे लोगों की मदद की है और उन्हें एक सप्ताह का एक बार में राशन मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा इस नंबर पर फोन कर 343 लोगों ने कहा कि साहब हमारी सेहत खराब है और दवा चाहिए। वहीं 572 लोगों ने अपनी अन्य समस्याओं को इस नंबर के माध्यम से प्रशासन के पास पहुंचाया है।
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दृष्टिगत जारी हेल्पलाइन नंबर 1950 पर आई सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है।
21,317 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से 21 हजार 317 परिवारों को राशन वितरित किया जा चुका है। इसके साथ-साथ 4 लाख 67 हजार 322 खाने के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड वाइज कमेटियां गठित की गई हैं और सर्वे के माध्यम से जरूरतमंदों का चयन किया गया है, जिन्हें सप्ताहवार राशन मुहैया करवाने की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने ढील सुविधा के लिए दी है, भीड़ जुटने व नियम तोड़ने को नहीं
The administration has given ease for convenience, not gathering crowds and breaking rules




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends