शुक्रवार, 8 मई 2020

मई-जून का मिड-डे मील अब घर-घर बांटेंगे टीचर


सरकारी स्कूलाें के टीचर मई और जून माह का मिड-डे मील विद्यार्थियाें काे घर-घर जाकर बांटेंगे। मिड-डे मील में गेंहू, चावल, वीटा पाउडर दूध मिलेगा। साथ ही मिड-डे मील की कुकिंग काेस्ट विद्यार्थियाें के अकाउंट में डाली जाएगी। टीचर्स काे 12 मई तक राशन बांटने के बाद अपनी रिपाेर्ट भी निदेशक माैलिक शिक्षा हरियाणा काे भेजनी हाेगी। मई और जून का प्राइमरी व उपर प्राइमरी विंग में विद्यार्थियाें काे 24-24 दिन का राशन मिलेगा। वहीं, टीचर्स के सामने एक समस्या यह भी आ रही है कि जाे विद्यार्थी अभी पहली कक्षा में एडमिट हुए हैं। काेराेना के कारण इन बच्चाें से काेई डॉक्यूमेंट नहीं लिया गया है। जिससे इनका बैंक अकाउंट भी नहीं खुला है और न ही स्कूल में इनका एसआरएन नंबर जनरेट हुआ है। इस वजह से इनके अकाउंट में मिड-डे मिल की कुकिंग काेस्ट टीचर कैसे डालेंगे, यह बच्चे विभाग के रिकाॅर्ड में भी नहीं है, क्या इनका भी राशन टीचर्स काे देना हाेगा। इसकाे लेकर टीचर्स असमंजस में है। दूसरी तरफ इससे पहले भी टीचर्स विद्यार्थियाें काे लाॅकडाउन में घर-घर जाकर राशन बांट चुके हैं। पहले भी मार्च और अप्रैल माह का राशन आया था। पहले गेहूं और चावल, कुकिंग काेस्ट दी गई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा ने बताया कि मई और जून माह का मिड-डे मील टीचर्स द्वारा घर-घर जाकर बांटा जाएगा। इसकाे लेकर सभी बीईओ और स्कूल मुखियाें काे सूचना दे दी गई है। अबकी बार वीटा पाउडर दूध भी विद्यार्थियाें काे दिया जाएगा।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends