शुक्रवार, 8 मई 2020

बैठक के बाद व्यापारी भूले सोशल डिस्टेंस का पालन, विधायक और अधिकारियों ने की व्यापारियों से चर्चा

बैठक के बाद व्यापारी भूले सोशल डिस्टेंस का पालन, विधायक और अधिकारियों ने की व्यापारियों से चर्चा
व्यापारियों की समस्याओं को लेकर गुरुवार शाम विधायक एवं एसडीएम ने क्षेत्र का दौरा किया। मेन चौराहा पर करीब आधा सैंकड़ा कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी सोशल डिस्टेंस का पालन करना भूल गए। जबकि बैठक में सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने पर जोर दिया गया। व्यापारियों की मांग है कि क्षेत्र में कोरोना वायरस से एक भी पीड़ित नहीं है तो दुकान संचालन के लिए छूट दी जाएं, लेकिन प्रशासन ने व्यापारियों की मांग न मानते हुए लॉकडाउन यथावत रखने का कहा। करीब आधा घंटे चली बैठक के उपरांत जैसे ही विधायक ठाकुरदास नागवंशी एवं एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी वापस जाने के लिए खड़े हुए तो उपस्थित व्यापारी सोशल डिस्टेंस का पालन को भूलकर भीड़ लगाकर एकत्रित हो गए। करीब 10 मिनट तक यह माजरा चलता रहा। जब तक दोनों प्रमुख वापस नहीं हुए मेन चौराहा पर भीड़ लगी रही।
After meeting, traders forgot social distance, MLA and officials discussed with traders




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends