शुक्रवार, 8 मई 2020

मुश्किल समय में पड़ोसियों, दोस्तों, रिश्तेदारों ने बहुत सहायता की; इंदौर ने पूछे प्रशासन से प्रश्न, कलेक्टर ने दिए जवाब

मुश्किल समय में पड़ोसियों, दोस्तों, रिश्तेदारों ने बहुत सहायता की; इंदौर ने पूछे प्रशासन से प्रश्न, कलेक्टर ने दिए जवाब
मनीष बाग निवासी 39 वर्षीय कॉलोनाइजर अजय सिंघल स्वस्थ होकर घर लौट आए। वे बताते हैं मार्च में पिता और मां वैष्णो देवी गए थे। 23 मार्च को जांच कराई तो पॉजिटिव निकले। उनकी सेवा करने से मैं और मां भी संक्रमित हो गए। 26 मार्च को मुझे बुखार आ गया। 27 को बॉम्बे अस्पताल में दिखाया। 1 अप्रैल को मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद अरबिंदो शिफ्ट कर दिया। यहां डॉक्टरों ने दिन-रात इलाज किया। पूरे स्टाफ को सैल्यूट और आभार है। 24 अप्रैल को घर लौट आया। ये खुशी थी कि घर के 5 बच्चों और 2 महिलाओं को कुछ नहीं हुआ। पड़ोसियों, दोस्तों और रिश्तेदारों ने घरवालों को किसी चीज की कमी नहीं आने दी। ये सहायता मैं और मेरा परिवार कभी नहीं भूलेंगे।
इधर इंदौर ने प्रशासन से प्रश्न पूछे, तोजांच, इलाज, कंटेनमेंट एरिया की व्यवस्था, सामान की आपूर्ति पर कलेक्टर मनीष सिंह ने दिए जवाब
सवाल : मेरे भाई की शादी 26 अप्रैल को तय हुई थी, अब 28 जून को करने का विचार है। कितने लोगों की अनुमति मिल सकती है। - शुभम जोशी
जवाब : 17 मई के बाद रेड जोन एरिया के संबंध में गाइडलाइन जारी होगी। इसके तहत अधिकतम50 लोगों की मंजूरी का प्रावधान है। इंदौर से रेड जोन हटने के बाद ही बता सकेंगे।
सवाल : मैं इंदौर की रहने वाली हूं। मालेगांव जिला नासिक (महाराष्ट्र) में फंसी हूं। मुझे इंदौर आना है। मेरा पूरा परिवार इंदौर में है। - किरण मेहता
जवाब : आप mapit.gov.incovid-19 पर आवेदन कीजिए। जिस वाहन से आना है, उसका नंबर, आईडी डालिए। 48 घंटे में मंजूरी मिलेगी।
सवाल : मैं मुंबई निवासी हूं। मां से मिलने इंदौर आया था। मेरे पास स्वयं का वाहन नहीं है। क्यामुझ जैसे लोगों के लिए सरकार बस की व्यवस्था कर सकती है। -केएम उपाध्याय
जवाब : अभी इस पर विचार नहीं हो रहा है, लेकिन आप ऑनलाइन आवेदन कर मंजूरी ले सकते हैं और निजी टैक्सी कर सकते हैं।
सवाल : मेरी बच्ची दो माह की है। वैक्सीनेशनबचा हुआ है। वैक्सीनेशन के लिए कुछ हो सकता है क्या। - पूनम बाहेती
जवाब : क्लिनिक बंद है। ग्रीन अस्पताल की ओपीडी चालू है, वहां आप वैक्सीनेशन करा सकती हैं। डॉक्टर से टेलीफोन पर सलाह ले सकती हैं। यदि थोड़ी देर हो जाए तो इससे समस्या नहीं आती।
सवाल : मैं 12वीं की छात्रा हूंl मैं पूछना चाहतीहूं कि रेड जोन में स्टेशनरी शॉप खोलने कीपरमिशन है क्या? मैं ऑनलाइन बुक्स बुला सकता हूं क्या? - अनुषा रायकवार
जवाब : नहीं। अभी इंदौर में कोई मंजूरी नहीं है।
सवाल : जो छात्र इंदौर में रूम या होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, लॉकडाउन के कारण उनके परिवार की आय नहीं हो पा रही। वे किराया देने में असमर्थ हैं। अगर किराएदार उनसे किराया मांगे तो छात्र क्या करें? - अजीत समुंदर
जवाब :
प्रशासन ने किराए के लिए दबाव नहीं बनाने के लिए प्रतिबंधात्मक धारा 144 लागू की है। इस तरह का दबाव बनाना अवैधानिक है। इसकी शिकायत आप कलेक्टर हेल्पलाइन पर कर सकते हैं।
सवाल : मैं डोर टू डोर दूध सप्लाय करता हूं। गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए क्या मुझे भी पास लगेगा? - संजय गोयल
जवाब :
नहीं। दूध सुबह 8 से 10 बजे तक बांटें।
सवाल : मेरी पत्नी और दो बच्चे लॉकडाउन की वजह से दमोह में फंसे हैं। क्या मैं अपनी कार से उन्हें लेकर आ सकता हूं। - आलोक भंडारी
जवाब :
नहीं, दमोह प्रशासन को आवेदन कर लें। वह मंजूरी जारी करते हैं तो वह वहां से आ सकते हैं।
मुश्किल समय में पड़ोसियों, दोस्तों, रिश्तेदारों ने बहुत सहायता की; इंदौर ने पूछे प्रशासन से प्रश्न, कलेक्टर ने दिए जवाब
39 वर्षीय कॉलोनाइजर अजय सिंघल स्वस्थ होकर घर लौट आ



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends