बुधवार, 20 मई 2020

बच्चे गली में खेल रहे क्रिकेट, पति शराब पीता है जैसी शिकायतों पर दौड़ रही पुलिस

बच्चे गली में खेल रहे क्रिकेट, पति शराब पीता है जैसी शिकायतों पर दौड़ रही पुलिस
काेराेना महामारी के चलते लॉकडाउन लगने के कारण पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायतों का इजाफा हुआ है। अब हर रोज करीब 1200 से 1500 शिकायतें आ रही हैं। अब फोन करके लोग अजीबो-गरीब शिकायतें भी दे रहे हैं। रोजाना करीब 10 से 20 कॉल पार्क और गली में क्रिकेट खेलने वाले बच्चों के बारे में होती हैं। शहरवासी पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचन देते है कि सर लॉकडाउन में जहां लोगों का बेवजह घरों से बाहर निकलने पर रोक है। वहीं कुछ युवक कॉलोनी में रात के समय में भी क्रिकेट खेलते है। ऐसे में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ये सूचना मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारी संबंधित थान पुलिस को सूचना देकर मौके पर पीसीआर भेजते है।
बाहर से आने वाले पड़ाेसियों की बता रहे ट्रेवल हिस्ट्री
पुलिस कंट्रोल रूम में कुछ लोग आसपास के लोगों के दिल्ली, गुरुग्राम या अन्य जगह से आने के बाद फोन करके ट्रेवल हिस्ट्री बताते हैं। हालांकि शहर के कुछ लोग पहले से ही अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने के बाद शहर में आ रहे हैं। कई बार पुलिस को बेवजह के चक्कर काटने पड़ते हैं। दूसरा कोरोना महामारी को लेकर लोग इतने जागरूक हो चुके है, अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत लगती है तो वे खुद ही सिविल अस्पताल पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते हैं।
श्रमिक भी रजिस्ट्रेशन का पता लगाने को कर रहे फोन
कोरोना महामारी को लेकर लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजूदरों के भी कंट्रोल रूम में फोन बजते रहते हैं। श्रमिक कंट्रोल रूम में फोन कर कहते है कि साहब हमनें कई दिन पहले अपने प्रदेश जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, मगर अब तक नंबर नहीं आया। आप कुछ मदद कीजिए। कंट्रोल रूम से संबंधित थाना प्रभारी का नंबर दिया जाता है, ताकि श्रमिकों की समस्या का हल हो सके।
शराब पीने अौर मारपीट की शिकायतें भी आ रहीं
लॉकडाउन में पति पत्नी के बीच विवाद का के मामले में भी लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाएं कंट्रोल रूम में फोन करती है कि सर मेरा पति शराब पीकर घर आया है। अब मेरे और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा है। इन मामलो में पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारी संबंधित थाना पुलिस को सूचित करते हैं। सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाती है।


Children playing cricket in the street, husband drinks alcohol, police running on complaints




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends