शुक्रवार, 8 मई 2020

काेराेना पॉजिटिव मिले 9वीं केे छात्र के मम्मी-पापा और भाई की रिपोर्ट निगेटिव

काेराेना पॉजिटिव मिले 9वीं केे छात्र के मम्मी-पापा और भाई की रिपोर्ट निगेटिव
काेराेना संक्रमण के बढ़ रहे आंकड़ों के बीच वीरवार काे अम्बाला के लिए कुछ राहत की खबरें अाईं। रानीबाग में कोरोना संक्रमित मिले 9वीं के छात्र के मां-बाप व भाई की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। कैंट सिविल अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर महिला डॉक्टर के संपर्क में आए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनके अलावा पन्ना काटेज में रहने वाले कैंट सिविल अस्पताल कंस्ट्रक्शन साइट दोनों काेराेना संक्रमित इंजीनियरों के सहयोगी व बाथरूम शेयर करने वाले इलेक्ट्रिशियन भी संक्रमित नहीं हुए।
इनसे भी बड़ी बात यह रही कि जिन 10 लोगों के केस संदिग्ध मानते हुए मुलाना के एमएम अस्पताल की कोविड19 यूनिट में भर्ती कराया गया था, उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार को सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। इनमें 8 लोग तो कैंट सिविल की कंस्ट्रक्शन साइट के ही हैं, जहां 16 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। एमएम अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने वाले 10 लोगों में से श्रमिकों के 5 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम है। डिस्ट्रिक्ट एपेडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सुनील हरि ने बताया कि इन बच्चों को मुलाना कोविड अस्पताल से कैंट के लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में अन्य श्रमिकों के साथ क्वारेंटाइन किया जाएगा।
अब सोमवार को लिए 139, मंगलवार को लिए 306 व बुधवार के 198 सैंपल में से 69 की ही रिपोर्ट ही आना शेष है। इन सैंपलों में उन श्रमिकों की भी रिपोर्ट है, जो संक्रमित आए लोगों के साथ रूम शेयर करते रहे हैं। ये सभी सैंपल पीजीआई चंडीगढ़, पीजीआई रोहतक, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज सोनीपत व गुरुग्राम की एक प्राइवेट लैब में भेजे गए थे। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने 179 नए सैंपल लिए। इनमें से 144 सैंपल कैंट अस्पताल के हैं। जिसमें डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मी, कार्यालय स्टाफ व फ्लू ओपीडी में आए लोगों के सैंपल हैं। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक अब तक 3,314 सैंपल लिए गए हैं। 3028 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 41 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 11 ठीक हो गए हैं। टिंबर मार्केट के हरजीत कोहली व रतनगढ़ की संतोष की मौत हो चुकी है। अब 28 एक्टिव केस हैं। वीरवार को जिले की अलग-अलग कंटेनमेंट जोन से 19 सैंपल लिए गए हैं। जिले में काम कर रही 48 मोबाइल टीमों ने 8 लोगों के सैंपल लिए हैं। वीरवार को काला अम्ब से सिटी सिविल अस्प्ताल सिजेरियन डिलीवरी के लिए आई महिला का भी कोरोना टेस्ट लिया गया।
काेराेना पॉजिटिव मिले 9वीं केे छात्र के मम्मी-पापा और भाई की रिपोर्ट निगेटिव
Add caption
रानी बाग में संक्रमित मिले छात्र के घर में काम करने वाली नौकरानियों व उनके संपर्क वाले लोगों के सैंपल लिए।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends