शुक्रवार, 8 मई 2020

हैफेड की लिफ्टिंग धीमी, 6 दिन में ट्रक नहीं आया ताे 3 रु. प्रति कट्टा देकर करवाया जा


नई अनाज मंडी में बिना पैसे दिए आढ़तियाें का माल नहीं उठ रहा। माल उठवाने के लिए ट्रकाें काे 2 से 3 रुपए प्रति कट्टा के हिसाब से पैसे देने पड़ रहे हैं। यह आराेप मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन भारतभूषण अग्रवाल ने लगाए। उन्हाेंने कहा कि मंडी में 100 अाढ़ती हैं, जबकि सेलराें में 150 आढ़ती काम कर रहे हैं। उनका आराेप है कि नई अनाज मंडी से गेहूं उठान की एवज में प्रति कट्टा 3 रुपए देने पड़ रहे हैं। अगर पैसे नहीं दिए जाते ताे कई-कई दिन तक मंडी से अनाज उठाने काेई ट्रक नहीं पहुंचता।
उन्हाेंने बताया कि मंडी से 3 एंजेसियां गेहूं का उठान कर रही हैं। इनमें डीएफएससी सही तरीके से उठान कर रहे हैं। उनकी लिफ्टिंग सही चल रही है, लेकिन हैफेड की लिफ्टिंग की गति धीमी हैं। उनकी दुकान से हैफेड ने गेहूं का उठान करना था, लेकिन 6 दिन से कोई ट्रक अनाज उठाने नहीं पहुंचा। जब ट्रक वाले को 3 रुपए थैला के हिसाब से पैसे दिए ताे ट्रक अनाज उठाने के लिए पहुंचा। एक ट्रक में 600 कट्टाें के 3 रुपए और एक ट्रक में 500 कट्टाें के 2 रुपए के हिसाब से पैसे देकर उठाया। इसकी जानकारी उन्हाेंने हैफेड को दी है।
उधर, हैफेड डीएम वीपी मलिक का कहना है कि मंडी में रेशाे के हिसाब से ट्रक दिए गए हैं। अगर मंडी में ट्रक नहीं आ रहा या किसी ट्रक वाले ने उठान की एवज में पैसे मांगे हैं ताे उन्हें बताना चाहिए था। मंडी में 60 प्रतिशत से ज्यादा लिफ्टिंग हाे चुकी है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends