शनिवार, 9 मई 2020

तहसील में एक दिन में केवल 45 रजिस्ट्रियां होंगी


तहसील परिसर बिलासपुर में रजिस्ट्रेशन व अन्य कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। पब्लिक के कार्य सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच में किए जाएंगे। शुक्रवार को सभी कार्य सुचारू रूप से निपटाए गए। तहसील में कार्य शुरू होनेे से आमजन काे राहत मिली है। बिलासपुर तहसीलदार तरुण सहोता ने बताया कि तहसील परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य किया जा रहा है।
मेन गेट पर ही लोगों के हाथ सेनिटाइज करवाए जा रहे हैं। उसके बाद ही कार्यालय परिसर में एंट्री दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक दिन में 45 रजिस्ट्री की अनुमति है। रजिस्ट्रेशन के अलावा फरद, जमाबंदी, इंतकाल, प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी जरूरी कार्य सुचारू रूप से किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समय-समय पर तहसील परिसर का दौरा कर कर्मचारियों व लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी जाती है। कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए अपना मुंह मास्क या रूमाल से ढक कर रखें। किसी भी काउंटर पर भीड़ जमा न होने दें। रजिस्ट्रेशन के लिए संदीप भारद्वाज, मनिंद्र सिंह व विजेंद्र राणा की ड्यूटी लगाई गई ह।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends