गुरुवार, 7 मई 2020

रेड जोन एरिया और दूसरे प्रदेश से आए 31 ड्राइवर कंडक्टर, हेल्थ टीम ने सब्जी मंडी जाकर लिए सैंपल


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लॉकडाउन में ढील के चलते ट्रासंपोर्ट करने वाले साधनों व ड्राइवरों की सेहत व उनके स्वास्थ की जांच करने की और खासा ध्यान देना शुरू कर दिया है। टीम ने ट्रक यूनियन कार्यालय में जाकर चालकों के सैंपल लेने शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा यह इसलिए किया जा रहा है कि चालकों को सामान का ट्रांसपोर्ट करने के लिए एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश व शहरो में वाहन लेकर आना-जाना पड़ता है।
इसके चलते संक्रमित होने का खतरा उन्हें सबसे अधिक है। विभाग द्वारा लगातार पांच दिन से जारी रैंडम सैंपलिंग अभियान के अंतर्गत बुधवार को मोबाइल टीम ज़िला मलेरिया अधिकारी डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेज़ा के निर्देशानुसार नई सब्जी मंडी पहुंची। जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पुनिया के नेतृत्व में पहुंची टीम में हेल्थ इंस्पेक्टर पवन आहुजा और एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद ने बताया कि रेड जोन एरिया और दूसरे प्रदेशों के विभिन्न शहरों से मालवाहक गाड़ी के माध्यम से आवागमन करने वाले 31 चालक और परिचालकों के सैम्पल लिए और इसके अलावा उक्त चालक और परिचालकों की यात्रा का पूरा विवरण,गाड़ी नम्बर,फोन नम्बर,पूरा पता सहित तमाम महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। इससे पूर्व मंडी में स्थित सभी दुकानदार और आढ़तियों से उनकी दुकानों पर पहुंचने वाले मालवाहक गाड़ी चालकों और परिचालकों का पूरा विवरण प्राप्त किया और उनकी सैम्पल करवाने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि हरियाणा के कई जिलों में सब्जी मंडी में कोरोना के काफ़ी मामले सामने आए हैं जिनको लेकर हिसार की स्वास्थ्य विभाग की टीम विगत 5 दिनों से सब्जी मंडी में रैंडम सैंपलिंग कर रही है। ज़िला मलेरिया अधिकारी कार्यालय के हेल्थ इंस्पेक्टर पवन आहुजा और एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद के नेतृत्व में शहर की नई सब्जी मंडी में प्रातः 5 बजे ही अपनी टीम के साथ पहुंच गए। नूर मोहमद ने बताया कि बरसात के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपना अभियान जारी रखा। सैम्पल लेने की टीम में डॉ. रवि चोहान, डेंटल सर्जन, एलटी राकेश शर्मा, ईएमटी कुलदीप, सुनील सहित एमपीएचडब्ल्यू कर्मी सुनील शर्मा, सौरभ, सुनील भानखड़, वेद प्रकाश और परमजीत शामिल रहे।


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends