मंगलवार, 19 मई 2020

15 नए केस, 36 ठीक होकर लौटे, अब तक 930 पॉजिटिव, ठीक होने की दर 64% हुई

15 नए केस, 36 ठीक होकर लौटे, अब तक 930 पॉजिटिव, ठीक होने की दर 64% हुई
प्रदेश में सोमवार को कोरोनावायरस के 15 नए केस मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 930 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 36 लोग ठीक होकर लौटे हैं। अब तक 596 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे रिकवरी रेट 64% हो गया है। राज्य में 29 अप्रैल के बाद करीब 15 दिनों तक लगातार नए केसों में काफी बढ़ोतरी हुई, जबकि ठीक होने वालों की दर कम हो गई थी। रिकवरी रेट 42 फीसदी तक आ गया था। लेकिन पिछले 4-5 दिनों में ठीक होने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।
राज्य में 24 घंटे में गुड़गांव से 7, फरीदाबाद व सोनीपत से 3-3 और करनाल व महेंद्रगढ़ से 1-1 केस मिला है। ठीक होने वालों में सोनीपत में 18, गुड़गांव में 10, महेंद्रगढ़ में 4 और नूंह व रोहतक में 2-2 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक राज्य में 14 मौत हो चुकी हैं। फिलहाल 320 मरीज भर्ती हैं। उधर, राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में भी ओपीडी शुरू कर दी गई है। केवल खानपुर मेडिकल कॉलेज में अभी ओपीडी शुरू नहीं होगी। ऐसे में मरीज इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भी सामान्य बीमारी का इलाज करा सकेंगे।


प्रदेश में कोरोना से नहीं, दूसरी बीमारियों से हुई है मरीजों की मौत: विज
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 14 मौतें हो गई हैं, पर जिनकी जान गई है, उन्हें कोई न कोई दूसरी बीमारी थी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का दावा है कि इनकी मौत कोरोना से नहीं, बल्कि दूसरी बीमारियों की वजह से हुई है। इनमें कोई कैंसर से ग्रसित था तो किसी को किडनी व अन्य बीमारी थी। एक भी मरीज अभी तक वेंटीलेटर तक लाने की स्थिति में नहीं आया है। ऑक्सीजन पर भी दो-चार मरीज ही आए हैं। राज्य में अभी 1072 वेंटीलेटर हैं। मारुति कंपनी ने 50 वेंटीलेटर गिफ्ट किए हैं।
कोरोना बीमारी का लिखा जाएगा पूरा इतिहास
कोरोना महामारी का हरियाणा में पूरा इतिहास लिखा जाएगा। प्रदेश में बीमारी कैसे आई। कैसे संक्रमण फैला, क्या इलाज दिया गया आदि सभी जानकारी इसमें होगी। इसके लिए रोहतक पीजीआई व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाई है। इसकी फाइल पर स्वास्थ्य मंत्री के हस्ताक्षर हो चुके हैं। विज का कहना है कि भविष्य में आज जैसी स्थिति होने पर यह डॉक्यूमेंट काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि उस वक्त यह डॉक्यूमेंट बताएगा कि पूर्व में कोरोना जैसी महामारी से कैसे निपटा गया था।


अब तक की स्थिति
  • 80698 लोगों के सैंपल लिए गए।
  • 75045 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव।
  • 4725 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार।
  • प्रति 10 लाख लोगों पर 3183 टेस्टिंग
  • प्रति 10 लाख पर पॉजिटिव केस 33.21
  • 39440 लोग सर्विलांस पर लिए गए।
  • 27618 लोगों का सर्विलांस टाइम पूरा।
  • 11822 लोग अभी भी सर्विलांस पर।
24 घंटे का अपडेट
  • 2551 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
  • 2669 नए संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।
  • 1244 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा किया है।
  • 18 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए हैं।


15 new cases, 36 recovered and returned, so far 930 positive, recovery rate is 64%




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends