मंगलवार, 19 मई 2020

बहुओं की निगरानी के लिए सासों ने घराें में लगवाए सीसीटीवी कैमरे, राज्य महिला आयोग के पास पहुंचे 120 मामले, 20 में कराया समझौता

बहुओं की निगरानी के लिए सासों ने घराें में लगवाए सीसीटीवी कैमरे, राज्य महिला आयोग के पास पहुंचे 120 मामले, 20 में कराया समझौता
(महबूब अली)प्रदेश के विभिन्न स्थानाें पर बहुओं की निगरानी काे सासुएं घराें में सीसीटीवी लगवा रही हैं। यह हम नहीं राज्य महिला आयोग में पहुंचीं बहुओं की शिकायतें गवाही दे रही हैं। लाॅकडाउन के दाैरान राज्य महिला आयोग के पास दंपति और सास से विवाद के 120 मामलाें की शिकायत ऑनलाइन पहंुचीं। जिनमें से 20 मामलाें में राज्य महिला आयोग सुलह करा चुका है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी चार मामले पहंुचे, जिनमें राज्य महिला आयोग ने सुलह कराई ताे सासुओं ने कहा कि बहुएं झूठी शिकायत करती हैं, सेफ्टी काे कैमरे लगवाए हैं। इससे चाेराें काे भी पकड़वाने में सहयाेग मिलेगा।
महिला का आरोप- पति करता है पिटाई
केस 1: 14 मई काे हिसार की नाैकरीपेशा विवाहिता ने ऑनलाइन शिकायत की। आरोप लगाया कि पति अक्सर पिटाई करता है। अब सास ने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। आयोग ने दाेनाें के बीच सुलह करा दी। सास ने कहा- बहू झूठी शिकायत करती है, जिसके कारण सीसीटीवी लगवाया था। सीसीटीवी सेफ्टी के लिए जरूरी है।
बहू बोली- निगरानी के लिए लगवाा कैमरा
केस 3: फरीदाबाद की विवाहिता ने 20 अप्रैल काे शिकायत में कहा कि एक साल पूर्व खरखाैदा में शादी हुई है। ससुराल के लाेग दहेज का दबाव बना रहे हैं। अब उसकी निगरानी काे ससुरालियाें ने घर में सीसीटीवी लगा दिया है। राज्य महिला आयोग सुलह का प्रयास कर रही है।
सास झगड़ती है, अब कैमरे भी लगवा दिए
केस 2: राेहतक के माॅडल टाउन की विवाहिता ने 4 मई काे शिकायत में कहा कि वह पानीपत की है। शादी दाे साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास उसके साथ झगड़ा करती है। आरोप है कि अब उसके साथ मारपीट के साथ-साथ सास ने घर में उसकी निगरानी काे सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं।
बहू झूठी शिकायत करती थी, इसलिए लगवाए
केस 4: झज्जर के आर्य नगर की महिला ने 1 मई काे शिकायत में कहा कि 3 साल पहले भिवानी में शादी हुई। उस पर दहेज का दबाव बनाते हैं। अब घर निगरानी काे सास ने सीसीटीवी लगवा दिए। सास ने कहा कि बहू झूठी शिकायत करती है, इससे बचने व चाेराें की निगरानी काे कैमरे लगवाए हैं।
20 पतियाें ने भी पत्नियों पर लगाया परेशान करने का आराेप, मनपसंद खाना नहीं बनाती
लाॅकडाउन के दाैरान हिसार के अलावा राेहतक, पानीपत, साेनीपत, भिवानी, झज्जर, गुरुग्राम, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद के 20 पतियाें ने भी अपनी-अपनी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप है कि मनपसंद खाना बनाने के लिए कहने पर पत्नी झगड़ा करती है। अब उल्टा उन्हीं की झूठी शिकायत पत्नियाें ने पुलिस से कर दी है। राज्य महिला आयोग सभी के बीच सुलह का प्रयास कर रहा है।
ऑनलाइन आ रही लोगों की शिकायतें: सुमन
लाॅकडाउन के कारण ऑनलाइन ही दंपति की शिकायत प्राप्त हाे रही है। अब तक 120 शिकायतें ऑनलाइन मिल चुकी हैं। 20 दंपति के बीच वीडियाे काॅल के माध्यम से सुलह कराई जा चुकी है। अन्य के बीच भी जल्द ही सुलह करा दी जाएगी।-प्रतिभा सुमन, चेयरमैन, राज्य महिला आयाेग, हरियाणा।



CCTV cameras installed in the house for monitoring of daughters-in-law, 120 cases reached to State Commission for Women, agreement reached in 20




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends