शुक्रवार, 1 मई 2020

10 दिन में दंतेवाड़ा के 14 हजार मजदूर मनरेगा के काम में जुटे

10 दिन में दंतेवाड़ा के 14 हजार मजदूर मनरेगा के काम में जुटे
लॉकडाउन खुलते ही निर्माण काम भी शुरू हो गए हैं। मनरेगा के तहत जिले के सभी ब्लॉक में काम की शुरुआत हो गई है। 10 दिनों में 13849 मजदूर ही घरों से निकल मनरेगा के काम में जुटे हैं। इसके लिए अफसरों व जनप्रतिनिधियों को काफी माथापच्ची भी करनी पड़ रही है। हालांकि जो मजदूर काम में जुटे हैं, उनमें अच्छा उत्साह भी देखा जा रहा है। गीदम ब्लॉक में सबसे ज्यादा मजदूर काम में जुटे हैं, जबकि कुआकोंडा में संख्या कम है।

जब से काम शुरू हुआ है जिला पंचायत सीईओ एस आलोक खुद गांवों का दौरा कर रहे हैं। नरेगा के कामों को देख रहे व ग्रामीणों को काम से जुड़ने की भी सलाह दे रहे हैं।

मजदूरी में देरी, रुझान कम
मनरेगा में मजदूरोंं का रुझान कम है। इसकी वजह खुद तुमनार के ग्रामीण राजूराम, मड़से के सोनकू राम, पिंटू सहित आदि बताते हैं कि मजदूरी के लिए महीनों इंतजार करना पड़ जाता है। दरअसल अप्रैल में साढ़े 8 करोड़ मजदूरी भुगतान हुआ है।

जानिए... इस ब्लॉक में इतने मजदूर काम कर रहे
दंतेवाड़ा 4703
गीदम 4888
कटेकल्याण 2629
कुआकोंडा 1629

10 दिन में दंतेवाड़ा के 14 हजार मजदूर मनरेगा के काम में जुटे
In 10 days, 14 thousand workers of Dantewada engaged in MNREGA work



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends