रविवार, 10 मई 2020

सब्जियां लेकर 1 मई को गया था आजादपुर सब्जी मंडी में 7 को हुई थी तबीयत खराब, होम क्वारेंटाइन तोड़ गया जम्मू

सब्जियां लेकर 1 मई को गया था आजादपुर सब्जी मंडी में 7 को हुई थी तबीयत खराब, होम क्वारेंटाइन तोड़ गया जम्मू
कस्बे में एक सब्जी की टाटा 407 गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर कोरोना पाॅजिटिव मिला है। इसके बाद ही कस्बे के साथ ही पूरे जिले में प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। 29 वर्षीय अनिल कुमार कस्बे के आस पास के गांव से सब्जी की टाटा 407 गाड़ी आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली, अमृतसर, जम्मू व अन्य काफी जगहों पर सब्जी लेकर जाता था। एक मई को वह आजादपुर सब्जी मंडी में गया था। जिसके बाद दो मई को वह अपने घर पर ही था कि आस पड़ोस के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में सूचना दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 3 मई को अनिल कुमार को होम क्वारेंटाइन कर दियागया था।
7 मई को जब अनिल की तबीयत खराब हुई तो उसने दादरी सिविल अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट शनिवार सुबह 9 बजे पाॅजिटिव मिलते ही जिले में सनसनी फैल गई। सीएमओ डाॅ. प्रदीप शर्मा ने रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी।
टीम को घर पर नहीं मिला कोरोना वायरस पीड़ित
7 मई को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को सुबह 9 बजे पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस से पीड़ित के घर पर पहुंची तो होम क्वारेंटाइन किया गया अनिल कुमार घर पर नहीं मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ कस्बे में हड़कंप मच गया।
पिचौपा माइनिंग जोन में जाने की कहीं बात
झोझू कलां पुलिस को कोरोना पाॅजिटिव केस के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस ने अनिल के घर व आस पड़ोस के लोगों से उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। पड़ोस के लोगों द्वारा पिचौपा माइनिंग जोन में जाने की बात कहीं गई, जहां पूछताछ की गई तो वहां अनिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी लेकर जाने की बात कहीं गई। टाटा 407 गाड़ी मालिक से पूछताछ में पता चला की 7 मई को ही शाम करीबन 4 बजे कोरोना पीड़ित के साथ एक अन्य व्यक्ति टाटा 407 गाड़ी लेकर जम्मू के लिए गए है।
आस पड़ोस के लोगों से भी मिलता था अनिल
अनिल कुमार के आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि 3 मई से ही अनिल को होम क्वारेंटाइन किया गया था। दो से तीन दिन तो अनिल घर के अंदर ही रहा लेकिन इसके बाद अनिल अपने घर से निकल कर बाजार व बस स्टैंड की तरफ जाता रहता था। वहीं पड़ोस के लोग भी अनिल के घर पर गए थे। 7 मई को अनिल बाइक लेकर कहीं गया था। वहीं शाम को एक टाटा चालक अनिल को घर से लेने आया था।
घर पर उनकी पत्नी और बेटे के अलावा कोई नहीं
चरखी दादरी से सिविल अस्पताल से पहुंची टीम अनिल की पत्नी रेणु व उसके डेढ़ माह के बेटे जतिन को दोपहर दो बजे सैंपल के लिए लेकर गई। अनिल के घर पर उनकी पत्नी व बेटे के अलावा कोई नहीं हैं। ऐसे में आस पड़ोस के लोगों का उनके घर आना जाना था। शुक्रवार को ही उनके पड़ोस की एक महिला उनके घर पर जाकर काफी देर बच्चे के साथ खेल कर आई थी। वहीं उनकी पत्नी भी आस पड़ोस के घरों में आना जाना था।
कस्बे में लोगों की जांच करवाने की मांग
अनिल के पड़ोस में रहने वाले लोगों व जिला पार्षद अजय सांगवान ने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से कस्बे में लोगों की जांच करवाने की मांग की है। क्योंकि अनिल गांव में काफी लोगों से मिला था। वहीं उनके पड़ोस में रहने वाले लोग जो उनके घर आते जाते थे वे भी गांव में काफी लोगों के साथ मिल बैठ कर बाते की है। ग्रामीणों ने अनिल के आस पडोस के साथ ही जिनसे वो मिले है उनकी भी जांच करवाने की मांग की है।
पुलिस ने बाजार को करवाया बंद
अनिल के घर से कुछ दूरी पर ही कस्बे का बाजार शुरू हो जाता है। ऐसे में थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बाजार की सभी दुकानों को बंद करवा दिया है। एसएचओ अनूप कुमार ने बताया कि कस्बे के बाजार को प्रशासन के आगामी आदेशों तक बंद करवाया गया है। ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके।
सब्जियां लेकर 1 मई को गया था आजादपुर सब्जी मंडी में 7 को हुई थी तबीयत खराब, होम क्वारेंटाइन तोड़ गया जम्मू
झाेझू कलां। अपने डेढ़ माह के बच्चे जतिन काे साथ लेकर एंबुलेंस में बेठती काेराेना पाॅजीटिव अनिल की पत्नी रेणु।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends