माहिलपुर क्षेत्र में गत नवंबर महीने से व्यापार करने आए 103 जम्मू कश्मीर के नागरिकों को प्रशासन द्वारा पंजाब रोडवेज की 4 बसों में उनके घर वापस भेजा गया। तहसीलदार गढ़शंकर जसवीर कुमार ने बताया कि करीब 103 कश्मीरी लाेग कस्बा माहिलपुर, गांव टूटोमजारा, सैलाखुर्द व मैली आदि में रहकर गर्म कपड़े बेचने का काम करते थे। उन्होंने मार्च के अंत में वापस जम्मू कश्मीर के जिला कुपवाड़ा, रामबाग आदि जाना था, लेकिन 24 मार्च को लाॅकडाउन होने के कारण यह लोग यहां फंस गए। मंगलवार को उन्हें जम्मू कश्मीर के बार्डर लखनपुर में छोड़ा है।
मुशताक महमूद ने बताया कि इस लाॅकडाउन के चलते उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वह कारीब 12 लाख रुपए का कपड़ा बेचने के लिए यहां लाए थे। करीब 6 से 7 लाख रुपए का कपड़ा बेचने से रह गया। करीब 5 लाख रुपए उनका उधार है। लेकिन, खुशी है कि वह वापस अपने घर जा रहा है।
आज माहिलपुर से 4 बसें, 2 एक्टिवा व 2 कारों में सवार होकर 103 लोग भेजे गए।गुलाम शेख, अली मुहमद शेख तथा फारूक अहमद आदि ने कहा कि वह लगभग 37 दिन से यहां फंसे थे। उन्हें यहां किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। यहां के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया, वह इसे कभी भी भूल नहीं पाएंगे।
0 coment rios:
Hi friends