महाराष्ट्र में अर्णव गोस्वामी नामक व्यक्ति ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन दिया और संबंधित पर कार्रवाई की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तुलसीराम यादव ने बताया कुछ दिन पहले संबंधित व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बताया यदि संबंधित पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।
कोतवाली में ज्ञापन देने के दौरान सलीम तिगले, नपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान,ओम प्रकाश गुप्ता, अखिलेश निगम, सुनील यादव, मोतीलाल सुल्ताने, उमाशंकर तिवारी, मंसाराम शिमले, जितेंद्र जैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Click here to see more details
0 coment rios:
Hi friends