शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 6 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, राशन की मॉनिटरिंग-संसाधनों पर रखेंगे नजर


कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट केके शर्मा ने नगर परिषद क्षेत्र में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं कोरोना चेन तोड़ने के लिए कोरोना वार रूम के अधिकारियों के कार्य का विभाजन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी है।

 इसमें धारा 144 के आदेश की पालना एवं संक्रमित लोगो की पहचान, आईसोलेशन, सेम्पलिंग, रेफरल, क्वांटेराइन, सेेनिटाइजेशन एवं शहरवासियों के घर-घर राशन, सब्जी, दवा, दूध, गैस आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि एडीएम सुखराम खोखर एवं कृषि विपणन विभाग की अतिरिक्त निदेशक आशु चौधरी को शहरवासियों के घर-दरवाजे पर राशन, दवा, फल, सब्जी, दूध, गैस एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी है। 


इसके साथ ही शहर में कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग भी करेंगे।

 इसके साथ ही एसडीएम के अधीनस्थ सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरआरटी, ग्रास रूट मॉनीटर्स के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सूखी खाद्य सामग्री के किट डोर टु डोर निशुल्क वितरण कार्य एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, कन्ट्रोल रूम अथवा व्यक्तिगत रूप से आए जरूरतमंद लोगों की खाद्य सामग्री मांग के परिवाद की मॉनिटरिंग करेंगे।

इसी प्रकार सीईओ नवनीत कुमार एवं आनंदी लाल वैष्णव अतिरिक्त आयुक्त (विनियोजन एवं अप्रवासी भारतीय) उद्योग संवर्धन ब्यूरो जयपुर को कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर पुलिस अथवा राज्य सरकार की सूचना के आधार पर कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के लिए के लिए लगाया गया है। ये सर्वेक्षण में पाए जाने वाले मरीजों का जिला अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार आईसोलेशन, सैंपलिंग जयपुर रेफरेंस आदि कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।


राजस्व विभाग से संयुक्त शासन सचिव जयनारायण मीणा एवं नगर निगम जयपुर के उपायुक्त सलीम खान शहर में अधिक संक्रमित क्षेत्र रजबन, कालीपलटन, धन्नातलाई, नौशे मियां का पुल, बमोर गेट के कंटोनमेंट प्लान के क्रियान्वयन एवं नगर परिषद के माध्यम से संक्रमित क्षेत्र में घर-घर सेनेटाइजेशन, सफाई व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता आदि कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। 

संक्रमित क्षेत्र के लिए आपातकालीन प्लान तैयार कर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। नगर परिषद के माध्यम से शहर के सभी आवश्यक सेवा केन्द्र जैसे बैंक,सब्जी मंडी, सरकारी कार्यालय आदि के सेेनिटाइजेशन कार्य की माॅनिटरिंग करेंगे।

Handed over 6 officers to break Corona's chain, will monitor ration-monitoring resources

Click here to see more details



Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                Punjab News

Rajasthan News.            Sportsnews



Utar Pradesh

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends