बुधवार, 29 अप्रैल 2020

40 मजदूरों से भरा ट्रक गढ़शंकर में नाके पर पकड़ा

40 मजदूरों से भरा ट्रक गढ़शंकर में नाके पर पकड़ा
डीसी होशियारपुर अपनीत रयात द्वारा सोमवार शाम को जारी आदेश में जिला होशियारपुर की हद में जिला जालंधर से किसी भी व्यक्ति के दाखिल होने पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई है। वहीं, मंगलवार को गढ़शंकर शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब 40 मजदूरों से भरा ट्रक (पीबी.-08-एएक्स-9859) शहर में दाखिल हो गया। शहर के बंगा चौक में पुलिस नाके पर इस ट्रक को रोका गया, तो ट्रक में देखा 40 मजदूर सवार थे।

यह लेबर एफसीआई में गेहूं की लोडिंग करने के लिए लाई गई थी। सिविल अस्पताल गढ़शंकर से मेडिकल टीम को बुलाकर इन मजदूरों की स्क्रीनिंग करवाई गई। वहीं, नायब तहसीलदार धरमिंदर सिंह ने बात करने पर कहा कि उनकी इस संबंधी एसडीएम साहिब से बात हो चुकी है। सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इस मामले को सुबह गहनता से जांचा जाएगा।

जालंधर से तीन दिन पहले ही बंगा आ चुकी थी लेबर : ठेकेदार नरेश

ठेकेदार नरेश से बात की तो बताया कि ये मजदूर जालंधर से तीन दिन पहले ही बंगा में आ चुके थे और वहां काम कर रहे थे। जिलाधीश होशियारपुर द्वारा इस संबंधी सर्कुलर सोमवार शाम को निकाला गया है जबकि ये मजदूर उससे पहले पहुंचे हुए हैं, आज इन्हें एफसीआई. कार्यालय में गेहू के थैले लोड करने के लिए लाया गया था। उधर, डिपो इंचार्ज एफसीआई गढ़शंकर एसएम त्रिपाठी ने बताया कि लेबर लाने का काम ठेकेदार का है। इनकी स्क्रीनिंग की जाएगी और उसके पश्चात इनको काम पर लगाया जाएगा।

40 मजदूरों से भरा ट्रक गढ़शंकर में नाके पर पकड़ा
Truck full of 40 laborers caught at the block in Garhshankar







SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends