
एक बाइक पर तीन लड़के सवार होकर तफरीह करने निकले थे। अभी वे गांधी मैदान जाने के लिए मुड़ते कि भट्टाचार्या मोड़ पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिस को देखते ही सभी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। मौके पर काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी। सघन वाहन जांच चल रही थी। तभी हितेष नाम का युवक साहस कर बोला सर दूध लाने जा रहे हैं। पुलिस जब सख्ती से पेश आई तब तीनों ने बताया कि वे घूमने निकले थे। बाइक सवार लड़कों से पुलिस ने 1500 रुपए जुर्माना वसूला और हिदायत देकर घर जाने को कहा। दोपहर तीन बजे के बाद से शहर में सघन जांच अभियान हर दिन चलाने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को राजधानी में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 256 गाड़ियों से 3.20 लाख जुर्माना वसूला, 17 वाहन जब्त किए।
बोरिंग रोड में एसएसपी ने खुद की कार्रवाई : एसएसपी ने बुधवार को कई थाना क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्हाेंने देखा कि चार बजे के बाद लोग सड़कों पर किसी न किसी बहाने निकल रहे हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से पेश आने के लिए कहा गया। बोरिंग रोड में एसएसपी ने खुद कार्रवाई की। बोरिंग कैनाल रोड स्थित सब्जी मंडी के पास काफी देर तक पुलिस रुकी रही। इस दौरान कई लोगों पर डंडे भी चटकाए गए, कुछ से उठक-बैठक कराई गई।
सेनेटाइज होकर आ रहे सिलेंडर
पटना|कोरोना से बचाव को ध्यान में रखते हुए आईओसी घरेलू गैस सिलेंडराें को सेनेटाइज कर ग्राहकों तक पहुंचा रहा है। सिलेंडर को सेनेटाइज करने के लिए बॉटलिंग प्लांट में व्यवस्था की गई है। इसके तहत खाली सिलेंडर को ले जाते हुए पहले प्लांट के गेट पर सेनेटाइज किया जाता है। सिलेंडराें को अनलोड करने के बाद फिर से सेनेटाइज किया जाता है। फिलिंग के बाद प्लांट से निकलते हुए सिलिंडर को पुनः सेनेटाइज कर वितरकों के पास भेजा जाता है।
पुलिस को मिले 67,712 मास्क
पटना|पुलिसकर्मियों को बचाव के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। जिला पुलिस से लेकर बटालियन स्तर तक 67,712 मास्क, 33,998 ग्लाॅब्स आैर 1,523 लीटर सेनेटाइजर दिए गए हैं। एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार के मुताबिक पुलिस लाइन से लेकर थानों तक रेगुलर साफ-सफाई से लेकर सेनेटाइजर तक हो रहा है। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने मास्क, सेनेटाइजर के लिए मुख्यालय का आभार जताया है।
Click here to see more details
0 coment rios:
Hi friends