बुधवार, 18 मार्च 2020

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर की गई चर्चा


मंगलवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की एक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिसमें जिला कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संगठनात्मक एवं विक्रेताओं को पीओएस से खाद्यान्न वितरण में होने वाली समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डोर स्टेप डिलीवरी के द्वारा आपूर्ति होने वाले खाद्यान्न के शत प्रतिशत वजन सुनिश्चित होने पर भी चर्चा की गई। पीओएस से वितरण में तकनीकी कारणों से होने वाली असुविधा को विक्रेता के स्तर से एवं विभागीय पदाधिकारियों से मिलकर दूर करने का प्रयास करने का निर्णय लिया गया। ताकि कोई भी लाभुक खाद्यान्न से वंचित न रह सकें। बैठक के क्रम में कुछ प्रखंडों के विक्रेताओं से ज्ञात हुआ की डोर स्टेप डिलीवरी के प्रतिनिधियों द्वारा विक्रेताओं से खाद्यान्न उतारने के एवज में पैसा मांगा जाता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर आगे से इस तरह की शिकायत मिलती है तो सभी प्रखंडों के विक्रेता इसकी सूचना जिला कमेटी को जरूर देंगे। जिससे कि इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी जा सके। बैठक के दौरान कोरोना वायरस पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि कोरोना वायरस से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। बस सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष व अन्य।
Aurangabad(Bihar) News - discussion on problems in fair price dealers association meeting




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends