शनिवार, 7 मार्च 2020

फैरो स्क्रैप निगम को कभी बंद नहीं होने दिया जाएगा : कृष्णा राय


बीएमएस से संबद्ध बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ की ओर से फैरो स्कैप निगम लिमिटेड के यूनिट हेड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। स्टील फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह एनजेसीएस सदस्य कृष्णा राय ने कहा कि फैरो स्क्रैप निगम लिमिटेड को बंद नहीं होने दिया जाएगा। प्रबंधन कंपनी में व्याप्त भ्रष्टाचार काे समाप्त करे अाैर यूनियन चुनाव अविलंब कराए। अन्यथा बीएमएस की ओर से आंदोलन किया जाएगा। प्रबंधन जल्द से जल्द पांच सूत्री मांगों पर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करे। मौके पर महामंत्री बिनोद कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष कृष्णा केवट, मंत्री रमेश मिश्रा, संतोष ठाकुर, पीआर साहु, बीबी गोसाईं, वाई महतो, मुकेश सिन्हा, प्रकाश कुमार, ए कुमार, जेपी तिवारी, सुनील लकड़ा, चंद्रकांत लकड़ा, शिवजी प्रसाद, जुबेर खान, कलीमुद्दीन खान, शरीफ अंसारी, पी संतोष कुमार मौजूद रहे।

प्रदर्शन में शामिल यूनियन के सदस्य।


Bokaro News - faroe scrap corporation will never be closed krishna rai




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends