मंगलवार, 17 मार्च 2020

हड़ताली शिक्षकों ने भूख हड़ताल शुरू की, बोले- कोरोना का बहाना बना परेशान कर रही सरकार


अपने जारी हड़ताल के समर्थन में माध्यमिक शिक्षक संघ ने 16 मार्च से भूख हड़ताल शुरू किया। इसके तहत माध्यमिक शिक्षक संघ भवन, मौलाबाग में भूख हड़ताल किया। इस क्रम में कोरोना जनजागरण कार्यक्रम भी किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय व संचालन आनंद पाण्डेय ने किया। संबाेधित करते जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी मूल्यांकन केन्द्रों पर युद्धस्तर पर सैकड़ों शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य जारी है। क्या इन पर करोना का वायरस का प्रभाव नहीं पड़ता है। सरकार कोरोना वायरस का हवाला देकर हड़ताली शिक्षकों को ही परेशान कर रही है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन काफी संख्या में भीड़ जुट रही है। सचिव रविशंकर मिश्रा ने कहा कि जिले के तमाम सरकारी प्रतिष्ठानों में भी भीड़ लग रही है, इसपर सरकार रोक नहीं लगा रही है। शिक्षकों पर दमन करना ही सरकार की नियति बन गई है। पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य उपेन्द्र नारायण पाण्डेय ने कहा कि हर हाल में हड़ताल सफल है। सरकार शिक्षकों के आगे जरूर झुकेगी। इसी तरह से शिक्षकों को एकजूट रहना है। भूख हड़ताल में शामिल शिक्षकाें में सुशील शर्मा, अजीत सिंह, अवध कृष्ण शर्मा, मुरली मनोहर, राजीव कुमार मौआर, शकील अहमद, अलीमुद्दीन अहमद, आनंद सिंह, सैयद रफत इमाम, मनोज कुमार, प्रेमचंद पाल, राकेश कुमार, भिखारी सिंह, पवन सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।

शिक्षकों ने की बैठक,कहा- कोरोना वायरस को लेकर चलाएंगे अभियान

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के राज्यस्तरीय निर्णय के आलोक में प्रखंड संसाधन केन्द्र में हड़ताली शिक्षकों ने बैठक की। संबोधित करते धर्म कुमार राम ने कहा कि कोरोना वायरस पूरे देश में फैल चुका है।

भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक।




Ara News - striking teachers started hunger strike




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends