सोमवार, 23 मार्च 2020

राज्यपाल का स्पीकर को पत्र- संवैधानिक तरीके से कार्य करें


भोपाल. कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भी प्रदेश में चिट्ठी वाॅर जारी है। अब राज्यपाल लालजी टंडन ने चिट्ठी लिखकर विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति काे संवैधानिक तरीके से काम करने की सलाह दी है। दरअसल, भाजपा नेताओशिवराज सिंह चाैहान, गाेपाल भार्गव ने शनिवार काे राज्यपाल से शिकायत की थी किसरकार गिर चुकी है, सदन नहीं चल रहा है।स्पीकर संवैधानिक नियमाें के अनुरूप नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते।

उन्हाेंने सदन न रहते हुए भाजपा विधायक शरद काेल का इस्तीफा स्वीकार कर अवैधानिक प्रक्रिया अपनाई है। इसी शिकायत पर राज्यपाल ने स्पीकर काे पत्र लिखकर उनके विरुद्ध मिले अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय हाेने तक संवैधानिक नैतिकता के आधार पर काम करने काे कहा है।

इसलिए लिखा पत्र...
1. स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मिला था
2. भाजपा विधायक कोल का इस्तीफा मंजूर किया

राज्यपाल ने यह लिखा...
टंडन ने स्पीकर को लिखा कि आपके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर कार्यवाही करना विधायिका का काम है। सदन की बैठक होने पर इस पर प्राथमिकता से जरूरी कार्यवाही होना चाहिए। राज्यपाल ने स्पीकर को नेता प्रतिपक्ष से मिले पत्र की प्रति भी भेजी है।
कोल ने 6 मार्च को इस्तीफा दिया था। 16 मार्च को उन्होंने स्पीकर काे पत्र लिखकर कहा था कि उन पर दबाव डालकर इस्तीफा लिखवाया गया, इसे स्वीकार न करें। जब 20 मार्च काे स्पीकर ने इस्तीफा स्वीकार किया ताे विधानसभा सचिवालय ने इसे राेक दिया था।
राज्यपाल लाल जी टंडन




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends