रविवार, 22 मार्च 2020

दो महीने से नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइट, नगर निगम अध्यक्ष के वार्ड की स्थिति सबसे ज्यादा खराब


धमतरी. नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर पिछले दो महीने से अंधेरा पसरा हुआ है। इसके डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद है। इसे निगम अफसर सुधरवा भी नहीं पा रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति निगम अध्यक्ष के वार्ड टिकरापारा की है। यहां से निकले नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के ज्यादातर खंबों की बिजली बंद है। आगे भी बंद होती जा रही है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण असामजिक तत्व सड़क किनारे बैठे रहते हैं। दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक स्ट्रीट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है। स्ट्रीट लाइट में खराबी आने, बल्ब फ्यूज होने या अन्य किसी समस्या के कारण लाइट बंद होने पर सुधारने की जिम्मेदार निगम कर्मियों की है लेकिन फिलहाल स्ट्रीट लाइट पिछले कई सप्ताह से नहीं सुधारी जा रही है। एक-एक कर स्ट्रीट लाइट के बल्ब बंद होते जा रहे हैं। रत्नाबांधा चौक से आगे, म्युनिसिपल चौक से अंबेडकर चौक तक ज्यादातर खंभों की बल्ब बंद हो गए हैं।

दो महीने से खराब है क्रेन: निगम सूत्रों से जानकारी मिली है कि बल्ब बंद की जानकारी निगम प्रशासन को भी है लेकिन सुधार नहीं पा रहे हैं। इसका बड़ा कारण बल्ब बदलने वाली क्रेन का खराब होना है। यह पिछले दो महीने से खराब है। निगम प्रशासन इसमें जरूरी सुधार नहीं करा पा रहा है। इसी कारण स्ट्रीट लाइट के बल्ब नहीं बदले जा रहे है। सुधार नहीं होने के कारण अफसरों द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना है। जानकारी मिली है कि क्रेन सुधरवाने में बजट संबंधी समस्या है। क्रेन नहीं सुधरने के कारण स्ट्रीट लाइट भी नहीं सुधर पा रही है।

दुकानें बंद होने पर हाईवे पर छाया रहता है अंधेरा

स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण नेशनल हाईवे के ज्यादातर हिस्सों पर अंधेरा रहता है। रात में दुकानों के बंद हो जाने के बाद पूरी तरह अंधेरा हो जाता है। वाहन आने पर ही उजाला होता है। ऐसे में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोग, निगम के कुछ पार्षदों ने बताया कि वे निगम प्रशासन से स्ट्रीट लाइट में सुधार कराने के लिए आग्रह कर चुके हैं लेकिन अब तक जरूरी सुधार नहीं कराया है। एक के बाद एक खंबे भी लाइट बंद होती जा रही है।

जल्द ही कराएं जाएंगे सुधार: निगम कमिश्नर

निगम कमिश्नर आशीष टिकरिहा ने कहा कि जल्द ही स्ट्रीट लाइट में सुधार कराएंगे। लाइट सुधारने वाली क्रेन मशीन भी खराब थी, जो बन गई। जो भी समस्या होगी उसे दूर कराएंगे।
धमतरी। नेशनल हाईवे पर अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं।

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends