शनिवार, 14 मार्च 2020

बंशीधरनगर : पेड़ गिरने से गरीब का घर क्षतिग्रस्त


बेमौसम बारिश एवं तेज तूफान ने प्रखंड के बम्बा ग्राम निवासी जगदीश राम के परिवार पर कहर बनकर टूट गया। गुरुवार की शाम तेज तूफान से जगदीश राम के घर पर महुआ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से मकान का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पूरे मकान के कई हिस्सों में दरारें पड़ गई हैं। जगदीश राम ने बताया कि कल शाम अचानक तेज तूफान आने से घर के पास महुआ का पेड़ अचानक मेरे घर पर गिर पड़ा। उस समय हम सभी परिवार के सदस्य घर में ही थे। हालांकि किसी के साथ किसी प्रकार की घटना नहीं घटी। जगदीश राम में बताया कि हम अत्यंत गरीब परिवार से हैं, उन्होंने कहा कि परिवार के लिए एक छोटी सी कुटिया की थी जिसके टूट जाने के बाद अब हम सभी रात कहां कटेगी इसकी चिंता सता रही है। जगदीश राम ने बताया कि घर के साथ कई जगहों पर सुखा पेड़ गिर चुका है।
Bansidhar Nagar News - bansidharanagar poor house damaged due to tree fall




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends