रविवार, 15 मार्च 2020

परीक्षा स्थगित होने के बाद भी केंद्रों में पहुंचे छात्र बीबीए, एमए, एमएससी अंतिम वर्ष की हुई परीक्षा


कोरोना वायरस के चलते उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर अटल यूनिवर्सिटी ने 14 से 31 मार्च तक बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएसी, एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। वहीं इन सभी विभागों के अंतिम वर्ष के साथ डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा चल रही है। शुक्रवार की सुबह परीक्षा देने प्रथम वर्ष के छात्र भी पहुंच गए थे। केंद्रों में उन्हें प्रश्नपत्र स्थगित होने की सूचना दी गई। इसके बाद छात्रों ने रंग पंचमी होने के कारण एक-दूसरे को गुलाल लगाकर वापस हो गए। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों में बीबीए अंतिम वर्ष और एमएससी गणित अंतिम वर्ष की परीक्षा प्रथम पाली में हुई। द्वितीय पाली में एमए पब्लिक एड की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं में प्रत्येक केंद्रों में 20 से 30 छात्रों ने परीक्षा दी। अब सोमवार को बीकॉम और एम कॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा है। केंद्रों में परीक्षा दौरान शिक्षकों ने मॉस्क लगाकर ड्यूटी की। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों में सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। यूनिवर्सिटी के कंट्रोल रूम में भी परीक्षा स्थगित होने की जानकारी को कन्फर्म करने के लिए छात्र बार-बार फोन करते है। परीक्षा के दौरान यूनिवर्सिटी की 5 उड़नदस्ता टीम निरीक्षण कर रही है। शनिवार की परीक्षा में एक भी नकल प्रकरण नहीं बने।

परीक्षा निरस्त होने की जानकारी के बाद छात्र अपने प्रवेश पत्र में समय-सारणी देखते रहे।

सभी केंद्रों को 31 मार्च तक प्रश्नपत्र अगल रखने दिया गया निर्देश : 14 से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं का प्रश्नपत्र यूनिवर्सिटी ने केंद्रों में भेज दिया है। अब ऐसे में इसे स्थगित कर दिया गया है। सभी केंद्रों को यूनिवर्सिटी ने आदेश जारी किया है कि 14 से 31 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं का प्रश्नपत्र अलग करके रखें। उसे खोलें नहीं।



Bilaspur News - chhattisgarh news bba ma msc final year examinations




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends