शनिवार, 28 मार्च 2020

छात्र घर में करें पढ़ाई इसलिए जीवाजी विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर रहे लेक्चर के नोट्स


ग्वालियर.जीवाजी यूनिवर्सिटी की अध्ययनशाला तथा कॉलेजों में स्नातकोत्तर कोर्सेस में पढ़ने वाले छात्र लॉकडाउन के दौरान घर रहने के समय का सदुपयोग कर लें। इसके लिए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने पहल की है। उन्होंने अध्ययनशालाओं के शिक्षकों से लेक्चर के पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन और नोट तैयार करवाने के लिए कहा था। शिक्षकों ने कुलपति के आदेश पर काम करते हुए एक ही दिन में 70 लेक्चर के पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन और नोट तैयार कर दिए। अब इसे जीवाजी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि छात्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और लाॅक डाउन के बाद परीक्षाएं आयोजित की जाएं तो छात्रों की शिकायत न रहे कि कक्षाएं लगी नहीं हैं। इसलिए पढ़ाई नहीं हो पाई है।

शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने लेक्चर तैयार करने के साथ ही छात्रों से कहा है कि लेक्चर में कोई परेशानी है तो वह फोन कॉल कर भी समझ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जेयू की अध्ययनशाला और कॉलेजों में पढ़ने वाले स्नातकोत्तर कोर्स के छात्रों की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा जून में होती है। इससे पहले आखिरी के डेढ़ महीने में छात्र लगातार कक्षाएं अटेंड कर अपना कोर्स पूरा करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसी दौरान कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था। इससे कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, लॉक डाउन 14 अप्रैल तक है।

1 दिन में 70 लेक्चर के पीपीटी और नोट्स तैयार किए

परीक्षाएं आगे न बढ़ाना पड़े और छात्रों का यह खाली समय उपयोग में आ जाए, इसलिए गुरुवार को कुलपति ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए थे कि वह छात्रों के सिलेबस के हिसाब से पावर प्वाइंट प्रजेंेटेशन और नोट्स तैयार करें। इसके बाद ही अध्ययन शालाओं के शिक्षक पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन और नोट्स तैयार करने में लग गए गए। शुक्रवार सुबह तक आर्कियोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, मैनेजमेंट, फार्मेसी, एन्वायरमेंटल साइंस, इनवायरोमेंट केमिस्ट्री सहित अन्य विषयों के शिक्षकों ने 70 लेक्चर के पीपीटी अौर नोट्स तैयार कर लिए हैं।
जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends