शनिवार, 21 मार्च 2020

आनंदपुर साहिब शहर सील, सेवा केंद्र बंद, प्रमुख रूट्स पर चलेंगी रोडवेज की बसें


आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़ .कोरोना वायरस के चलते नवांशहर जिले के बंगा के बुजुर्ग की मौत के बाद श्री आनंदपुर साहिब शहर सील कर दिया गया है। इधर, सूबे के सभी सेवा केंद्रों को बंद कर दिया गया है। अब कागजात बनवाने के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। वहीं, रेलवे स्टेशन अमृतसर से गोल्डन टैंपल से कोरोना वायरस के दो संदिग्धों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है, इसके अलावा फिरोजपुर मंडल की 54 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। वहीं, सूबे में हर जिले के प्रमुख रूटों पर पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी व पनबस की बसें सीमित संख्या में चलेंगी। प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। सरकार ने ग्रुप बी व सी के मुलाजिमों को सोमवार से रोटेशन के हिसाब से ऑफिस में आने के आदेश जारी किए हैं। ऑफिस में भी कम से कम 1 मीटर दूरी रखनी जरूरी होगी।
शुक्रवार को चीफ सेक्रेटरी की ओर से सभी 17 विभागों और पंजाब सिविल सचिवालय एवं मिनी सचिवालय से कर्मचारियों की लिस्ट मांगी गई थी ताकि यह देखा जा सके कि किन्हें वर्क फ्रॉम होम दिया जा सकता है। ग्रुप डी और ग्रुप ए के कर्मचारियों को रूटीन में आना होगा। वहीं, रोपड़ जिले के कुल 5 लोगों के टैस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे, जिनमें से 3 निगेटिव आए हैं और 2 की रिपोर्ट अभी आनी हैं। दुबई से हनीमून मना लौटे रोपड़ के युवक की रिपोर्ट निगेटिव है। सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू के अनुसार, पंजाब में करीब 96 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। विदेश से आए लोगों की दूसरे एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग हो चुकी है। वहीं, हिमाचल के कांगड़ा में दो लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
हिमाचल के कांगड़ा में 2 कोरोना पॉजिटिव मिले

पंजाब अपडेट
लुधियाना: पुलिस थानों में पब्लिक डीलिंग 31 मार्च तक रद्द।
फिरोजपुर: कैंट एरिया में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले व्यक्तियों पर रोक लगाई। पार्क में एंट्री बंद।
जालंधर: भोगपुर में इटली से लौटे संदिग्ध को परिवार समेत आइसोलेट किया गया।
संगरूर: 5 में से 3 संदिग्ध संगरूर और 2 केस सुनाम के अस्पताल में भर्ती हुए। ये मलेशिया से पहुंचे हैं।
अमृतसर: पाक से लौटे 43 पैसेंजर्स को रिपोर्ट निगेटिव आने पर अाइसोलेशन वार्ड से छुट्‌टी दी।
बठिंडा : मैरिज पैलेस में ज्यादा भीड़ इकट्‌ठा होने देने पर पैलेस मालिक पर केस दर्ज।
चंडीगढ़ : हेल्थ विभाग ने पंचायत विभाग से 800 डॉक्टर वापस लिए।
बटाला: दुबई से लौटे युवक में कोरोना जैसे लक्ष्ण, सैंपल भेजे।
फतेहगढ़ साहिब: अमलोह में ग्रीस से लौटे संदिग्ध युवक को आइसोलेट किया। परिवार की जांच।


फाइल फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends