शुक्रवार, 13 मार्च 2020

सांसद तो बना देते पर उनकी अतिमहत्वाकांक्षा पूरी नहीं कर पाते, ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री बनने के लिए भाजपा में गए


भोपाल.पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को सांसद तो कांग्रेस पार्टी बना देती, उन्हें केंद्र में मंत्री नहीं बनवा पाती। सिंधिया मंत्री बनने के लिए भाजपा में गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों की संख्या के हिसाब से राज्यसभा में दो सांसद तो चुन लिए जाते, लेकिन उनकी अति महत्वाकांक्षा को हम पूरा नहीं कर पाते।

प्रश्न:आप तो यही दोहरा रहे थे कि मप्र में कोई गुटबाजी नहीं है?

दिग्विजय:
(हंसते हुए) मुझसे क्या उम्मीद करते हैं कि मैं कहूंगा कि कोई गुटबाजी नहीं है। हां, प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी है। गुटबाजी दूर करने के लिए सब जुटे हुए हैं।

प्रश्न:राज्यसभा में जाने को लेकर प्रतिद्वंद्विता के कारण ये संकट खड़ा हुआ?

दिग्विजय:
नहीं, राज्यसभा जाने में कोई दिक्कत नहीं थी। ये सब मंत्री बनने के लिए हुआ है। सिंधिया को राज्यसभा तो हमी भेज देते, लेकिन हम उनको मंत्री नहीं बना सकते थे। राज्यसभा में उनको भी टिकट दे देते, मुझको भी दे देते, दोनों हो जाते। कांग्रेस प्रेसीडेंट कहती कि दिग्विजय तुमको नहीं सिंधिया को राज्यसभा में भेजना है तो मुझे क्या दिक्कत होती।

प्रश्न: लोग कह रहे हैं कि प्रदेश में इस राजनीतिक संकट के लिए दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं?

दिग्विजय:
इसके लिए मैं कैसे जिम्मेदार हूं। राजनीतिक संकट के लिए जो जिम्मेदार हैं, वे सब सामने तो आ गए हैं। आखिर किसी को भी दिक्कत क्या थी, जब सारी बातें मानी जा रही थी। अफसरों की पोस्टिंग पसंद के हिसाब से की जा रही थी, जो कहा जा रहा था पार्टी पूरा कर रही थी। अतिमहत्वाकांक्षा तो पूरी नहीं की जा सकती।

प्रश्न:कोई जिम्मेदार नहीं तो ये परेशानी कैसे शुरू हुई?
दिग्विजय:
इसकी शुरुआत सिंधिया के लोकसभा चुनाव हारने के बाद शुरू हुई। वे इससे व्यथित हो गए थे।

प्रश्न:सरकार गिरती है तो क्या कांग्रेस मध्यावधि चुनाव में जाना चाहेगी?

दिग्विजय:
बिल्कुल, हम पूरी तरह से तैयार है। फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं। हम हर तरह के चुनाव के लिए तैयार हैं। आखिर कांग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है।

प्रश्न:समय रहते यदि सिंधिया को पीसीसी चीफ बना दिया होता, तो ये नौबत नहीं आती। आप क्या सोचते हैं?

दिग्विजय:
पीसीसी चीफ बनाने के लिए तो पार्टी तैयार थी, लेकिन वे खुद अध्यक्ष बनना नहीं चाहते थे। वे किसी और को पीसीसी चीफ बनवाना चाहते थे। मैं नहीं मानता कि सिंधिया की कोई मांग पार्टी ने नहीं मानी। उनकी हर मांग मानने के लिए पार्टी तैयार थी, लेकिन अतिमहत्वाकांक्षा कैसे पूरी की जा सकती है।

प्रश्न:पार्टी ने आपका नाम घोषित नहीं किया और आप राज्यसभा का नामांकन भरने चले गए?

दिग्विजय:
हां, मुझसे पार्टी प्रसीडेंट ने नामांकन भरने के लिए कह दिया था।

क्या इन हालात में सरकार बचेगी?

अरे, 100 परसेंट। सरकार बचेगी, हम फ्लोर टेस्ट भी पास करेंगे। आपने आज देखा नहीं जो आज जीतू के साथ बैंगलुरू में हुआ। हमारे विधायकों को भाजपा ने बंधक बनाकर रखा है। मैंने जो आरोप लगाए थे, वो सही निकले। मैं बगैर सोचे समझे कुछ बोलता नहीं हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends