मंगलवार, 24 मार्च 2020

पंजाब से सटे जम्मू के कठुआ में पाक ने 8 घंटे तक दागे गोले


जम्मू | पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कठुआ जिले में 8 घंटे तक बिना उकसावे के गोले दागे। हालांकि इस गोलीबारी से हुए नुकसान का पता नहीं चल सका। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हीरानगर सेक्टर के मनियारी इलाके में रविवार रात करीब 9.30 बजे मोर्टार दागे गए। तब से शुरू होकर यह गोलाबारी सोमवार सुबह 5:10 बजे तक जारी रही। खतरे को देखते हुए सीमा पर लोगों को सुरक्षित बंकरों में शरण दे दी गई। इस गोलाबारी का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

वारदात को अंजाम देने की कर रहे थे तैयारी...

कश्मीर के सोपोर से सेना ने सोमवार को आतंकियों के 4 साथियों को गिरफ्तार किया। उनके बताए ठिकाने से 8 एके47 रायफल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि यहां बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी के तहत इन हथियारों की सप्लाई की जानी थी। चारों को अस्पताल के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया वे वह आतंकियों को रसद उपलब्ध कराते थे।



फाइल फोटो।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends