रविवार, 15 मार्च 2020

55 करोड़ रु. प्राइज मनी वाली हॉर्स रेस को देखने 2.5 लाख लोग पहुुंचे, 2019 से सिर्फ 5.5% कम

फ्रांस के घोड़े अल बोम फोटो को गोल्ड

कोरोना का डर नहीं

{4 दिन के चेल्टेनहेम फेस्टिवल में 28 रेस हुईं

{500 से ज्यादा घोड़े रेसकोर्स पर उतरते हैं

बोम फोटो ने 3.2 करोड़ रुपए जीते

इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 6 मिलियन पाउंड (करीब 55 करोड़ रुपए) है। यह दूसरा सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाला टूर्नामेंट है। इसमेंे हर रेस के विजेता को अलग-अलग प्राइज मनी मिलती है। गोल्ड कप के विजेता पॉल आैर उनके घोड़े को 3.2 करोड़ रुपए की प्राइज मनी जीती। गोल्ड कप में रेस ट्रैक करीब 5.33 किमी का होता है। इसमें 22 फेंसिंग (हर्डल्स की तरह) होते हैं, जिन्हें पार करना होता है। इस रेस में 5 साल से ज्यादा उम्र के घोड़े ही हिस्सा ले सकते हैं।

इवेंट के दौरान सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था थी

कोरोनावायरस से बचाव के लिए सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई थी। कई लोग मास्क लगाए हुए दिखे। इवेंट के कवरेज के लिए दुनियाभर से 1000 से ज्यादा जर्नलिस्ट पहुंचे थे। स्पेशल गेस्ट को चार दिनों में 45 हजार कप से ज्यादा चाय और इतने ही ब्रेड रोल सर्व किए गए। 8 हजार गैलन से ज्यादा चाय-काॅफी सर्व की गई। पूरे इवेंट के अरेंजमेंट के लिए 5,936 लोगों का स्टाफ था।

10

भिलाई-रायपुर, रविवार 15 मार्च, 2020

चेल्टेनहेम (इंग्लैंड) | कोरोनावायरस के कारण एक ओर दुनियाभर में जहां सारी खेल गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। वहीं, इंग्लैंड में चेल्टेनहेम फेस्टिवल देखने के लिए ढाई लाख से ज्यादा दर्शक पहुंचे। चेल्टेनहेम रेसकोर्स पर चार दिन के इस इवेंट को 2 लाख 51 हजार 684 दर्शकों ने देखा। यह पिछले साल से सिर्फ 5.5% कम है। फेस्टिवल में 28 हॉर्स रेस हुईं। इन रेस में 500 से ज्यादा घोड़े शामिल हुए। अाखिरी दिन मुख्य रेस चेल्टेनहेम गोल्ड कप हुआ। ग्रेड-1 नेशनल हंट रेस फ्रेंच ब्रीड के अायरिश घोड़े अल बोम फोटो ने जीती। यह घोड़ा लगातार 2 बार चैंपियन बनने वाला 2004 के बाद पहला घाेड़ा है। इस घाेड़े के जॉकी अायरलैंड के पॉल टाउनेंड थे। आखिरी दिन 68 हजार 859 दर्शक पहुंचे, जो पिछली बार से 2,734 कम है।


Bhilai News - chhattisgarh news 55 crores 25 lakh people reached to watch the prize money horse race just 55 less than 2019
Bhilai News - chhattisgarh news 55 crores 25 lakh people reached to watch the prize money horse race just 55 less than 2019




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends