शनिवार, 21 मार्च 2020

अजमेर से मंडलेश्वर लाैट रहे 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत; कोयले से भरे ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर


धार/ दिग्ठान.तेज रफ्तार ट्रेलर ने शुक्रवार तड़के लेबड़-मानपुर फाेरलेन पर पिपलिया फाटे के पास एक वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में साेहन पिता शांतिलाल भील (19), संदीप पिता रामलाल (19), इंदर पिता रतनसिंह (29) तीनाें निवासी माेगांवा अाैर गाड़ी मालिक नासिर पिता अब्दुल गफूर कुरैशी (55) निवासी मंडलेश्वर की माैत हाे गई।

नासिर कुरैशी का मुर्गी सप्लाई का काम है। वे अजमेर से मुर्गी की सप्लाई देकर मंडलेश्वर लाैट रहे थे। इसी दाैरान रास्ते में उनकी एक गाड़ी खराब हाे गई। उसी काे ले जाने के लिए चाराें गाड़ी से उतरकर टाेचन की तैयारी कर रहे थे। इसी दाैरान पत्थर के काेयले से भरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रेलर चालक भाग गया। दिग्ठान चाैकी प्रभारी अनुराग भदाैरिया का कहना है, चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दिग्ठान. टक्कर के बाद ट्रेलर का अागे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends