मंगलवार, 24 मार्च 2020

ग्वालियर में जेबी मंघाराम के प्रबंधक सहित 3 पर एफआईआर, दतिया में परीक्षा करा रहा स्कूल संचालक गिरफ्तार


ग्वालियर/दतिया.लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते सोमवार को ग्वालियर में जेबी मंघाराम बिस्कुट फैक्टरी के प्रबंधक एमएल चौहान सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उधर दतिया में 9 वीं के दस छात्रों की परीक्षा करा रहे सर्वोदय स्कूल के संचालक डॉ. एमएल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है।

गोला का मंदिर स्थित जेबी मंघाराम फैक्टरी में बड़ी संख्या में श्रमिक माल लोड कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस आैर प्रशासन की टीम ने प्रबंधन के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया। माधौगंज में सिगरेट, गुटखा और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान चलाने वाले राजेंद्र चौथवानी और महाराजपुरा थाने ने भिंड रोड पर दुकानदार गोपाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दतिया में राजघाट तिराहा स्थित सर्वोदय स्कूल में 9 वीं के दस छात्रों की परीक्षा कराई जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची तो शिकायत सही निकली।
प्रतीकात्मक




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends