शुक्रवार, 20 मार्च 2020

फ्लोर टेस्ट में सिलावट नहीं हो सकेंगे शामिल, कांग्रेस के 3, भाजपा के 5 विधायक करेंगे वोट; बोले- पार्टी लाइन पर ही रहेंगे


इंदौर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। लगभग एक पखवाड़े से चल रहे इस राजनीतिक ड्रामे में इंदौर भी केंद्र में है, क्योंकि सांवेर से कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री रहे तुलसी सिलावट नाराज होने वाले 22 विधायकों में शामिल हैं। मंत्री जीतू पटवारी विधायकों को मनाने की अग्रणी भूमिका में दिख रहे हैं। सिलावट इस्तीफा मंजूर होने से फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो सकेंगे, लेकिन बाकी आठ विधायक पक्ष-विपक्ष में वोट करेंगे।

एक दिन पहले भाजपा विधायक बोले- निश्चित रूप से गिरेगी कांग्रेस सरकार

क्षेत्र 1 :
कांग्रेस विधायकसंजय शुक्ला बोले-कांग्रेस के साथ था, हूं और हमेशा रहूंगा। बेंगलुरू के विधायक भी आएंगे, उनमें से ज्यादातर कांग्रेस के साथ हैं। कमलनाथ सरकार बहुमत साबित कर देगी।

क्षेत्र 2 : भाजपा के रमेश मेंदोला बोले-कांग्रेस सरकार गिर जाएगी। आपातकाल में भी उनकी भूमिका ऐसी ही थी। अब जनता को सर्वोपरि रखने वाली सरकार बनेगी।

क्षेत्र 3 : भाजपा विधायकआकाश ‌विजयवर्गीय बोले-सुप्रीम कोर्ट में सत्य की जीत हुई है। कांग्रेस सरकार का जाना तय है, अब जनहित और विकास के काम करने वाली भाजपा की सरकार बनेगी।

क्षेत्र 4 : भाजपा विधायकसुप्रीम कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। शुक्रवार को शक्ति परीक्षण में जीत भाजपा की ही होगी।

क्षेत्र 5 : महेंद्र हार्डिया बोले-इस सरकार का समय पूरा हो गया है। फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस की सरकार गिरना तय है। कोई भी हथकंडा काम नहीं आएगा। भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।

राऊ: यहां से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी सरकार पर आए संकट के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय रहे। निश्चित रूप से फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस का ही साथ देंगे।

महू: एक बार एक नंबर, एक बार तीन नंबर और अब महू से विधायक बनीं उषा ठाकुर संघ परिवार की पृष्ठभूमि से जुड़ी हैं। भाजपा के पक्ष में ही वोट करेंगी।

देपालपुर: कांग्रेस मेरा परिवार है। मेरे पिता ने भी हमेशा कांग्रेस का साथ निभाया, मैं भी निभाऊंगा। सरकार पर किसी तरह का संकट नहीं है। सरकार सुरक्षित ही रहेगी। {विशाल पटेल, देपालपुर




प्रतीकात्मक फोटो




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends