शुक्रवार, 13 मार्च 2020

भोपाल में कई कार्यक्रम रद्द, ताकि संक्रमण न फैले; 16 से स्कूल खुलेंगे या नहीं, फिलहाल असमंजस


भोपाल.कोरोना का वायरस अब महामारी का रूप ले चुका है। तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने के लिए शासन अपने स्तर पर ताे प्रयास कर ही रहा है, लेकिन राजधानी की विभिन्न संस्थाओं, सरकारी एजेंसियों ने भी इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पूर्व निर्धारित शिविर-सम्मेलनों को स्थागित कर दिया है। वहीं 16-17 मार्च से शहर के कई निजी स्कूल शुरू हो रहे हैं, लेकिन संक्रमण की आशंका काे देखते हुए अभी यह तय नहीं हाे पाया है कि स्कूल खुलेंगे या नहीं।

डरें नहीं,शिकायत करें

काेराेना संक्रमण काे देखते हुए लाेग मास्क और सेनेटाइजर का उपयाेग खूब कर रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ मेडिकल संचालक इन्हें तय दर से महंगा बेच रहे हैं। इसकी शिकायत जेपी अस्पताल स्थित सीएमएचओकार्यालय और ईदगाह हिल्स स्थित फूड एंड ड्रग्स कार्यालय में कर सकते हैं।

अलग ओपीडी- जेपी और हमीदिया अस्पताल में सर्दी और जुकाम के मरीजाें के लिए अलग ओपीडी बनाई गई है। जेपी में 12 नंबर विंडाे पर पर्ची बनवाकर 25 नंबर कमरे में डाॅक्टर काे दिखा सकते हैं। वहीं हमीदिया में इमर्जेंसी बिल्डिंग में हेल्प डेस्क से पर्ची बनाकर सीएमओरूम में डाॅक्टर काे दिखा सकते हैं।

लाे-फ्लाेर बसाें में किया जा रहा है सेनेटाइजेशन
  • बीसीएलएल ने सभी लाे फ्लाेर बसाें में सफाई की विशेष व्यवस्था की है। राेजाना बसों को सेनेटाइज किया जा रहा है। सीट, पाइप, हेंडल काे विशेषताैर पर साफ किया जा है।
  • 200 से ज्यादा बसाें में राेज डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। ऐसे में एक-दूसरे से संक्रमण फैलने की आशंका काे कम करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।
सतर्कता के लिए किए जा रहे उपाय
  • नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर- पं. खुशीलाल शर्माआयुर्वेदिक अस्पताल में 18 से 21 मार्च तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयाेजन किया गया था, लेकिन संक्रमण की आशंका के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है।
  • भोज-नहीं हाेगा राष्ट्रीय सम्मेलन-रजिस्ट्रार डॉ. एचएस त्रिपाठी के मुताबिक विवि में 16-17 मार्च को शिक्षा में सतत विकास के पहलुओं पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन होना था, जो आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।
  • आईएसबीटी वेटिंग एरिया की दाे बार सफाई- यहां राेज दाे बार सफाई हो रही है। साथ ही यहां भी कुर्सियाें और बच्चाें के खिलाैनाें को सनेटाइज किया जा रहा है।
  • रेलवे स्टेशन संदिग्ध दिखे ताे सूचना दें- स्टेशन या ट्रेन में किसी यात्री में काेराेना के लक्षण नजर आएं ताे इसकी सूचना टिकिट चैकिंग स्टाफ काे दें। रेलवे अस्पताल में कंट्राेल रूम बनाया गया है।
  • आरजीपीवी स्टूडेंट रिसर्च कन्वेंशन स्थगित- राजीव गांधी प्राेद्याैगिकी विवि में 17 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय स्टूडेंट रिसर्च कन्वेंशन ‘अन्वेषण’ को स्थगित कर दिया है। विवि के रजिस्ट्रार प्रो. एसएस कुशवाह ने गुरुवार को इसकी सूचना जारी कर दी है। इसमें देशभर के 75 विवि के करीब 250 प्रतिभागियों काे शामिल हाेना था। इसके अलावा विवि में होने वाली राज्य स्तरीय महाविद्यालयीन प्रतियोगिता भी रद्द कर दी है।
बीसीएलएल ने सभी लाे फ्लाेर बसाें में सफाई की विशेष व्यवस्था की है।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends