मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020

नसबंदी के बाद ओटी से महिलाओं को पैदल भेज रहे थे, एक बेहोश होकर गिर गई, कुछ की हालत गंभीर


नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जब लोग ऑपरेशन कराने पहुंच रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग ऐसी व्यवस्था में ऑपरेशन करा रहा है कि खामियाजा लोग भुगत रहे हैं और उनकी जान बन रही है। सोमवार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में अलग-अलग क्षेत्र से नसबंदी कराने आए महिलाओं के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।

ऑपरेशन के बाद महिलाओं को ओटी से सीधे पैदल ही चलाकर बाहर भेज दिया जा रहा था। इन्हें ले जाने के लिए स्ट्रेचर व व्हील चेयर की व्यवस्था तो दूर वार्ड बॉय भी ओटी से कुछ दूर तक नहीं आ रहे थे। इससे हुआ यह कि सूरजपुर जिले चलगली फुलवार निवासी प्रतिमा नामक एक महिला वहीं बेहोश होकर गिर गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

 आनन-फानन में उसे वार्ड में शिफ्ट किया गया और जब उसकी तबीयत में सुधार हुआ तो डाॅक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया। इस पूरे घटना से नसबंदी शिविर में की जाने वाली व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच सोमवार को अस्पताल में 45 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। इस संबंध में ऑपरेशन करने वाले डाॅ. जे एक्का ने बताया कि ओटी के बाहर क्या हुआ इसके बारे में पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि संभव है दवा के प्रभाव से महिला बेहोश हो गई होगी।

स्टेबल होने के बाद पैदल चलाना चाहिए


डाॅ. एसपी कुजूर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, मेडिकल काॅलेज अस्पताल, अंबिकापुर

घटना की जानकारी मुझे नहीं


डा. पीएस सिसोदिया, सीएमएचओ,सरगुजा

45 महिलाओं का हुआ आॅपरेशन, कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग

पिकअप से ढोकर लाते हैं अस्पताल

अस्पताल में सुविधाएं तो नहीं मिल रही गांव से लाने में भी सुविधाओं को दरकिनार कर दिया जा रहा है। नसबंदी के लिए मितानिन गांव-गांव से महिलाओं को लेकर आती है, लेकिन इन्हें सवारी गाड़ी के बदले मालवाहक में ही ढोया जाता है। प्रतापपुर चलगली क्षेत्र से पिकअप में ही महिलाओं को ढोकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया गया था।

सूरजपुर जिले में पिछले महीने हो गई थी मौत

सूरजपुर जिले में नसबंदी ऑपरेशन के बाद ओड़गी क्षेत्र की एक महिला की तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से सूरजपुर जिले में नसबंदी ऑपरेशन बंद हो गया है और वहां से नसबंदी के लिए केस अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल लाया जाता है।

क्या कहते हैं डाॅक्टर

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के बाद ओटी से महिलाओं को वार्ड में लेकर जा रहे थे, इसी दौरान एक महिला हो गई बेहोश।

Ambikapur News - chhattisgarh news were sending women on foot after sterilization one fell unconscious some were in critical condition
Ambikapur News - chhattisgarh news were sending women on foot after sterilization one fell unconscious some were in critical condition

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends