सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

पानी-बिजली की समस्या दूर करने काे ले विधायक अाैर मेयर से मिलेंगे लोग


आने वाली गर्मी में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बसेरा हाउसिंग सोसाइटी चिरा चास के लाेग बोकारो विधायक बिरंची नारायण व चास मेयर भोलू पासवान से मिलेंगे। विधायक से मोहल्ले में एक डीप बोरिंग देने का अाग्रह किया जाएगा।

निगम की ओर से मोहल्ले में बिछाए जा रहे पानी के पाइप के कार्य में तेजी लाने का अाग्रह मेयर से किया जाएगा। यह निर्णय सोसाइटी की रविवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश राय ने की। लोगों ने बैठक में कहा कि मोहल्ले में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर कभी भी जोरिया में गिर सकता है।

ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए दोनों जनप्रतिनिधियों से मिलकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को पत्राचार करने को कहा जाएगा। निगम की ओर से मोहल्ले में लगी कई स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है।

कुछ पोल पर स्ट्रीट लाइट लगी भी नहीं है। कुछ जगहों पर नियमों के विपरीत कम वॉट की स्ट्रीट लाइट टांग दी गई है। इस ओर से मेयर से मिलकर समाधान का प्रयास सोसाइटी करेगी।

रूद्रप्रिया से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के फार्म हाउस से आगे तक मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने की जानकारी भी निगम को दी जाएगी। बैठक में समिति उपाध्यक्ष नवलेश कुमार, महासचिव अरविंद सिंह, कोअार्डिनेटर सुबोध कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष एकेएल दास, उप कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मंडल, संरक्षक मंडल के सदस्य डी एस मिश्रा, यू एन दास आदि रहे।

बैठक के बाद सोसाइटी के सदस्य।





Bokaro News - people will meet mla and mayor to solve water and electricity problems



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends