रविवार, 16 फ़रवरी 2020

छात्रों के नृत्य में झलकी फौजियों की पीड़ा, दर्शकों की नम हुई आंखें


बिलासपुर | डीएलएस कॉलेज में शनिवार को स्नेह-सम्मेलन हुआ। यूनिवर्सिटी के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों को शहीद अविनाश शर्मा स्मृति पदक व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया। इसमें छात्रों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्र विकास टंडन व साथ ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें बार्डर पर लड़ रहे जवानों और उनके परिवार की पीड़ा को दिखाया। जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

वहीं राजा पात्रे ने सम्बलपुरिया नृत्य, प्रहर मसीह ने पंजाबी नृत्य, स्वीकृति दीवान, अरूणा, इंशिता ताम्रकार ने एक नृत्य, विनय कौशिक, याचना पाण्डेय, नारायण सिंह, अनेकता, जयंत और ऋषि पटेल ने कविता, नाटक और गीत की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई क्षेत्रीय निदेशक इन्द्रदेव नारायण, एनटीपीसी सीपत के उपमहाप्रबंधक अनुराग शुक्ला, विशिष्ट अतिथि उर्वशी देवी शर्मा, आलोक श्रीवास्तव रहे।

 निर्णायक सुविख्यात रंगकर्मी दादा मनीष दत्त, साहित्यकार डाॅ. विजय कुमार सिन्हा, चेयरमैन बसंत शर्मा, प्राचार्य डाॅ. रंजना चतुर्वेदी, सुरेन्द्र शर्मा रहे। मुख्य अतिथि नारायण ने कहा कि यौवन ईश्वर का वरदान है।

आप इसके महत्व को समझें। अतिथि शुक्ला ने कहा कि एनटीपीसी समाज के सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पर्यावरण संरक्षण के विविध कार्यक्रमों को गति दे रहा है।


Bilaspur News - chhattisgarh news the pain of the soldiers in the dance of the students the audience39s moist eyes



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends